फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Truck suddenly rams into police station in Munger; There was chaos among police personnel, jam on road

Bihar News: मुंगेर में अचानक थाने में जा घुसा ट्रक; पुलिस कर्मियों में मची अफरातफरी, सड़क के दोनों ओर लगा जाम

Wed, 30 Aug 2023 05:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 30 Aug 2023 05:29 PM IST
सार

Bihar: सफियाबाद ओपी अध्यक्ष नीरज ठाकुर ने बताया कि लगभग दस बजे के करीब मैं अपने कार्यालय में बैठा थाने का कार्य निपटा रहा था। तभी थाने के बाहर धड़ाम सी आवाज आई। हम लोग बाहर दौड़े तो देखा कि एक ट्रक थाने की दीवार के बाहर बनाए गए अस्थाई शेड में जा घुसा है।

विज्ञापन
Truck suddenly rams into police station in Munger; There was chaos among police personnel, jam on road
थाने में जा घुसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले में बुधवार के सुबह करीब दस बजे सफियाबाद ओपी में एक ट्रक घुस गया। अचानक ट्रक घुस जाने से ओपी में मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि ट्रक पूरी तरह थाने में नहीं घुसा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक बाहरी शेड को ही क्षतिग्रस्त कर बीच सड़क पर ही रुक गया। इसके बाद ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह लगभग दस बजे भागलपुर से जमालपुर रेलवे कारखाना आ रहा एक ट्रक सफियाबाद पुलिस स्टेशन में जा घुसी। इस हादसे में थाने के बाहर लगा अस्थाई शेड क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, अचानक थाने में ट्रक के घुस जाने से पुलिस कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


इस संबंध में सफियाबाद ओपी अध्यक्ष नीरज ठाकुर ने बताया कि लगभग दस बजे के करीब मैं अपने कार्यालय में बैठा थाने का कार्य निपटा रहा था। तभी थाने के बाहर धड़ाम सी आवाज आई। हम लोग बाहर दौड़े तो देखा कि एक ट्रक थाने की दीवार के बाहर बनाए गए अस्थाई शेड में जा घुसा है। इस शेड में पुलिस कर्मियों की मोटरसाइकिलें और ओपी की गाड़ी लगाई जाती थी। शेड में टक्कर लगने से शेड क्षतिग्रस्त हो गया था और सड़क के बीचों-बीच ट्रक रुक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सड़क के बीचों-बीच ट्रक रुक जाने से मुंगेर जमालपुर मुख्य मार्ग में गाड़ियों की लंबी कतार दोनों ओर लग गई। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, मुंगेर जमालपुर मुख्य मार्ग जब जाम हुआ तो भागलपुर पटना मार्ग भी इससे जाम हो गया। तुरंत ही पुलिस जवानों के साथ थाने से टकराने वाले ट्रक को बीच सड़क से हटवाया गया। इससे जाम हटा और धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया।


उन्होंने कहा कि यह ट्रक जमालपुर रेलवे कारखाने का सामान लेकर भागलपुर की ओर से जमालपुर रेलवे कारखाना जा रहा था। सफियाबाद के पास जमालपुर के लिए टर्निंग लेते समय यह थाने के शेड से जा टकराई। जिससे शेड क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि थाने में ट्रक घुसाने वाले ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक जब्त कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed