फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Truck hit vehicle of family returning from auspicious work in Siwan; One killed, eight seriously injured

Bihar News: सीवान में मांगलिक कार्य से लौट रहे परिवार की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर; एक की मौत, आठ गंभीर घायल

Sat, 27 May 2023 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 May 2023 07:01 PM IST
सार

सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर एक गांव से लौट रही चार पहिया गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी पलट गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
Truck hit vehicle of family returning from auspicious work in Siwan; One killed, eight seriously injured
रघुनाथपुर थाना, सीवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर घायल हो गए। दरअसल, मांगलिक कार्य में शामिल होने चार पहिया वाहन से एक परिवार थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गया था। वहां से परिवार उसी गाड़ी से वापस आ रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इससे चार पहिया वाहन पलट गया। मौके पर रामविलास बीन की मौत हो गई। वहीं, आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सीवान के सदर अस्पताल लाया गया। जहां से कुछ लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घायलों के नाम विसर्जन बीन, श्रीराम बीन, राजू बीन, पंकज बीन, दिलीप बीन, संदीप बीन, जय प्रकाश बीन, और लाल बाबू राय हैं। ये सभी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सांठी गांव के रहने वाले हैं। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed