{"_id":"64bbcec28b300809b9068748","slug":"training-of-kabaddi-players-started-in-nalanda-national-sub-junior-girls-kabaddi-championship-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कबड्डी प्लेयर का प्रशिक्षण शुरू; बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यहां भाग लेने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कबड्डी प्लेयर का प्रशिक्षण शुरू; बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यहां भाग लेने का मिलेगा मौका
Sat, 22 Jul 2023 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 22 Jul 2023 06:13 PM IST
सार
बिहार में सब जूनियर नेशनल टूर्नामेंट सितंबर महीने में बालक एवं बालिका वर्ग का होने जा रहा है। उससे पहले उन्हें टेक्निकल रूप से फिट करने के लिए यह 15 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू किया गया है।
विज्ञापन
कबड्डी का प्रशिक्षण लेते हुए खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार राज्य कबड्डी संघ के द्वारा राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले संभावित बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नालंदा में शनिवार को शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण चार अगस्त तक नंदू सिंह स्मृति कंपलेक्स राजगीर रोड नालंदा में चलेगा।
विज्ञापन
इस प्रशिक्षण शिविर में राज्य के नालंदा सहित बेगूसराय, लखीसराय, पटना, भोजपुर, पूर्णिया, सिवान, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, सीतामढ़ी, सुपौल, सारण और मुंगेर आदि जिलों से चयनित हुए 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उनमें से 12 खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बिहार में सब जूनियर नेशनल टूर्नामेंट सितंबर महीने में बालक एवं बालिका वर्ग का होने जा रहा है। उससे पहले उन्हें टेक्निकल रूप से फिट करने के लिए यह 15 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू किया गया है।
विज्ञापन
नालंदा जिला कबड्डी संघ के सचिव व अंतरराष्ट्रीय अंपायर राणा रणधीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षक अभिनव कुमार सिंह और ज्योति कुमारी की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसकी विधिवत शुरुआत स्थानीय प्रबुद्ध जन एवं जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में किया गया है। जिसमे पूर्व मुखिया बिपिन कुमार, सहकारिता जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार ,संदीप कुमार,पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन कुमार ,संजय कुमार सिंह ,जिला कबड्डी संघ सचिव डॉ संजीत कुमार ,मुखिया निभा देवी के द्वारा खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया गया है।
प्रशिक्षण में भाग ले रहे खिलाड़ी
खुशी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, नव्या कुमारी, शालू कुमारी (पटना), शिवानी कुमारी, मनी कुमारी, सोनी कुमारी, सपना कुमारी (बिहार राज्य खेल प्राधिकरण), करीना कुमारी, छोटी कुमारी, बबिता कुमारी, पूजा कुमारी (नालंदा), नुजहत बानो, पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी (सहरसा), मालविका कुमारी (सुपौल), बुची कुमारी (सारण), वाणी पांडे (भोजपुर), श्रेया कुमारी, प्रीति कुमारी (लखीसराय), सुंदर कुमारी, तनीषा कुमारी (सीतामढ़ी), अनुष्का कुमारी (बेगूसराय), सुमन कुमारी, अनन्या देवनाथ, दीप्ति वर्मा (कटिहार), रेखा यादव (सिवान) और कोमल कुमारी (पूर्णिया) शामिल हैं।