फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Train Status : Fifteen Pair Of Chhath Special Trains in Bihar By This Route.Indian Railway

Chhath Special Train : छठ के अवसर पर रेलवे ने दी विशेष सुविधा, इन रूटों पर चलेंगी 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Sat, 11 Nov 2023 08:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 11 Nov 2023 08:53 PM IST
सार

Special Train : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे ने यात्रियों के लिए 15 जोड़ा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें इस रूट से होकर चलेगी।

विज्ञापन
Train Status : Fifteen Pair Of Chhath Special Trains in Bihar By This Route.Indian Railway
स्पेशल ट्रेन - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

दीपावली एवं छठ के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रही है। इसी क्रम में 10 और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।  

विज्ञापन


कोलकाता-पटना-कोलकाता छठ स्पेशल  (03133/03134)  
कोलकाता-पटना-कोलकाता छठ स्पेशल (03133)  14 और 16 नवंबर को कोलकाता से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन10.30 बजे पटना पहुंचेगी। यही ट्रेन वापसी में पटना-कोलकाता छठ स्पेशल (03134 बनकर) 15 और 17 नवंबर को पटना से 14.30 बजे खुलकर देर रात्रि 00.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन जसीडीह-झाझा- किउल के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 13 और साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे।
विज्ञापन


दुर्ग-पटना-दुर्ग छठ स्पेशल (08793/08794)
 दुर्ग-पटना छठ स्पेशल ट्रेन (08793) 15 नवंबर को दुर्ग से 14.45 बजे खुलकर अगले दिन 09.30 बजे पटना पहुंचेगी। यही ट्रेन वापसी में पटना-दुर्ग छठ स्पेशल (08794) 16 नवंबर को पटना से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। यह ट्रेन रायपुर-बिलासपुर- राउरकेला-हटिया-बोकारो-गोमो-गया के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल में वातानुकूलित श्रेणी के 07 कोच, शयनयान श्रेणी के 09 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद-पटना-हैदराबाद छठ स्पेशल (07003/07004) 

 हैदराबाद-पटना छठ स्पेशल ट्रेन (07003) 13, 18 और 20 नवंबर को हैदराबाद से 12.00 बजे खुलकर अगले दिन 17.15 बजे पटना पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 07004 पटना-हैदराबाद छठ स्पेशल 15, 20 एवं 22.11.2023 को पटना से 03.35 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद- बल्लारशाह-गोंदिया-जबलपुर-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 10 कोच, शयनयान श्रेणी के 02 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे।

पुणे-दानापुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल (01105/01106) 
 पुणे-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (01105) पुणे से 13 और 16 नवंबर को 06.30 बजे खुलकर अगले दिन 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन   दानापुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (01106 बनकर) दानापुर से 14 और 17 नवंबर को 13.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.45 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन भुसावल-इटारसी- जबलपुर-प्रयागराज छिवकी-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय इकॉनोमी श्रेणी के 12 कोच और शयनयान श्रेणी के 06 कोच होंगे।

पुणे-दानापुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल (01449/01450)
 पुणे-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन  (01449) 18 और 25 नवंबर को 06.35 बजे पुणे से खुलकर अगले दिन 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में  दानापुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (01450 बनकर) दानापुर से 19 और 26 नवंबर को 13.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.40 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन भुसावल-इटारसी- जबलपुर-प्रयागराज छिवकी-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 10 और चेयरकार के 04 कोच होंगे।

उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल  (09187/09188)  
गाड़ी संख्या 09187 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल उधना से 11नवंबर को 18.00 बजे खुलकर 13 नवंबर को 00.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में  दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (09188 बनकर) दानापुर से 13 नवंबर को 04.45 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन भुसावल-  इटारसी-जबलपुर-प्रयागराज छिवकी-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 कोच हैं।

योगनगरी ऋषिकेष-मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेष फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (04324/04323) 
योगनगरी ऋषिकेष-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन  (04324) योगनगरी ऋषिकेष से 11 और 14 नवंबर को 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेष फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (04323 बनकर ) मुजफ्फरपुर से 12 और 15 नवंबर को 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे योगनगरी ऋषिकेष पहुंचेगी। यह ट्रेन हरिद्वार-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-गोरखपुर-हाजीपुर के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 03 और साधारण श्रेणी के 15 कोच होंगे।

हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा छठ स्पेशल ट्रेन (03045/03046)
हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा छठ स्पेशल ट्रेन (03045) 13 और 16 नवंबर को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में रक्सौल-हावड़ा छठ स्पेशल (03046 बनकर) 14 और 17 नवंबर को रक्सौल से 16.55 बजे खुलकर अगले दिन 08.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 11 एवं साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे।

सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद जनसाधरण छठ स्पेशल ट्रेन (07001/07002) 
सिकंदराबाद-रक्सौल छठ स्पेशल ट्रेन  (07001) 12 और 19 नवंबर को सिकंदराबाद से 10.30 बजे खुलकर तीसरे दिन 06.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रक्सौल-सिकंदराबाद छठ स्पेशल (07002 बनकर)14 और 21 नवंबर को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर तीसरे दिन 14.30 बजे सिंकदराबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन नांदेड-पूर्णा- अकोला-इटारसी-जबलपुर-डीडीयू-पाटलीपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 22 कोच होंगे।

रांची-जयनगर-रांची छठ स्पेशल  (08105/08106) 
रांची-जयनगर छठ स्पेशल ट्रेन (08105) 11 और 18 नवंबर को रांची से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 15.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में जयनगर-रांची छठ स्पेशल (08106 बनकर)12 और 19 नवंबर को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 09.00 बजे रांची पहुंचेगी। यह बोकारो-धनबाद- जसीसीह-झाझा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 11 एवं साधारण श्रेणी के 10 कोच होंगे।

न्यू तिनसुकिया-मधुबनी-न्यू तिनसुकिया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (05974/05973)
 न्यूतिनसुकिया-मधुबनी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (05974) 14, 21 और 28 नवंबर को न्यू तिनसुकिया से 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.40 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में मधुबनी-न्यूतिनसुकिया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी सं. 05973 बनकर) 15, 22 और 29 नवंबर को मधुबनी से 12.40 बजे खुलकर अगले दिन 21.00 बजे न्यू तिनसुकिया पहुंचेगी। यह कामाख्या-किशनगंज-कटिहार-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 04, शयनयान श्रेणी के 11 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे।

शालीमार-सीतामढ़ी-शालीमार छठ स्पेशल (08183/08184) 
 शालीमार -सीतामढ़ी छठ स्पेशल ट्रेन  (08183) 12 और 19 नवंबर को शालीमार से 21.55 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में सीतामढ़ी-शालीमार छठ स्पेशल ट्रेन (08184 बनकर) 13 और 20 नवंबर को सीतामढ़ी से 11.00 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे शालीमार पहुंचेगी। यह ट्रेन आसनसोल- झाझा-किउल-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 03, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।

टाटा-छपरा-टाटा छठ स्पेशल  (08181/08182) 
टाटा-छपरा छठ स्पेशल (08181) 15 और 22 नवंबर को टाटा से 13.20 बजे खुलकर अगले दिन 03.00 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में छपरा-टाटा छठ स्पेशल ट्रेन (08182 बनकर) 16 और 23 नवंबर को छपरा से 06.00 बजे खुलकर उसी दिन 20.45 बजे टाटा पहुंचेगी। यह ट्रेन आसनसोल- जसीसीह-झाझा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 03, शयनयान श्रेणी के 12 और साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।

सरहिंद-सहरसा-अम्बाला कैंट फेस्टिवल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (04534/04533) 
सरहिंद-सहरसा फेस्टिवल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (04534) 13, 16 और 19 नवंबर को सरहिंद से 20.20 बजे खुलकर अगले दिन 23.45 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में सहरसा-अम्बाला कैंट फेस्टिवल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (04533 बनकर) 12, 15, 18 और 21 नवंबर को सहरसा से 03.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.00 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन अम्बाला-मुरादाबाद-बरेली-गोरखपुर-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे।


चंडीगढ़-कटिहार-चंडीगढ़ फेस्टिवल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (04536/04535) 
चंडीगढ़-कटिहाऱ  फेस्टिवल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (04536) 13, 16 और 19 नवंबर को चंडीगढ़ से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 05.00 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में कटिहार-चंडीगढ़ फेस्टिवल अनारक्षित स्पेशल  ट्रेन (04535 बनकर) 12, 15, 18 और 21 नवंबर को कटिहार से 07.00 बजे खुलकर अगले दिन 12.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन अम्बाला-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-वाराणसी-डीडीयू-पाटलीपुत्र-हाजीपुर-बरौनी के रास्ते चलेगी।
                                                  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed