Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Traffic Advisory Issued in Patna Ahead of Bihar Assembly Session, Restrictions from November 30 to December 4

बिहार विधानसभा सत्र: पटना में पांच दिन बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, किन रास्तों पर रहेगी रोक?

Sun, 29 Nov 2026 10:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Nov 2026 10:13 AM IST
सार

Patna Traffic Route: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पटना यातायात पुलिस की ओर से कई रूट पर तीन घंटे के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित कर दी गई है। आईये जानते हैं कहां क्या बदलाव हुआ है? 

विज्ञापन
Traffic Advisory Issued in Patna Ahead of Bihar Assembly Session, Restrictions from November 30 to December 4
पटना ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बिहार विधानसभा के आगामी सत्र को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में सुगम यातायात बनाए रखने के लिए 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से प्रभावित रास्तों के बजाय वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

विज्ञापन

 

इन सात मार्गों पर रहेगा यातायात का दबाव

यातायात एडवाइजरी के मुताबिक, विधानसभा सत्र के दौरान शहर के जिन प्रमुख रास्तों पर भीड़भाड़ और ट्रैफिक दबाव की आशंका है, उनमें हार्डिंग रोड, सचिवालय मार्ग, सप्तमूर्ति शहीद स्मारक, भिखारी ठाकुर आरओबी, आर-ब्लॉक का ऊपरी एवं निचला मार्ग, मेंगल्स रोड और वीरचंद पटेल पथ शामिल हैं। इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

 

इन वैकल्पिक रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम और असुविधा से बचने के लिए तीन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इनमें बेली रोड, अटल पथ और स्ट्रैंड रोड शामिल हैं। वाहन चालक अपनी मंजिल और उपलब्ध रास्तों के अनुसार इन मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सात मार्गों पर भारी व्यावसायिक वाहनों की नो-एंट्री

पटना यातायात पुलिस के अनुसार, विशेष यातायात व्यवस्था के तहत सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक सात प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के व्यावसायिक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इनमें गर्दनीबाग, हार्डिंग रोड, सप्तमूर्ति (शहीद स्मारक) क्षेत्र, भिखारी ठाकुर आरओबी, मेंगल्स रोड, आर-ब्लॉक और वीरचंद पटेल पथ शामिल हैं।

 

ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। इससे विधानसभा सत्र के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed