बिहार टॉपर स्कैमः कॉपियों पर फिल्मों के नाम लिखकर आई थी रूबी राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के टॉपर घोटाले की मुख्य पात्र आर्ट टॉपर रूबी राय की आंसर सीट में सामने आया है कि वह कॉपियों पर सवालों के जवाब नहीं फिल्मों के नाम और तुलसीदास की सुक्तियां लिखकर आई थी। एक कॉपी में तो उसने सौ से ज्यादा बार तुलसीदास का ही नाम लिख डाला था।
जबकि कुछ कॉपियों में उसने कविताएं भी लिखीं थी। हालांकि बाद में इन कॉपियों को बदल दिया गया, जिनकी जगह सही और विस्तृत उत्तर लिखी कॉपियां बाद में बदल दी गई थीं। पुलिस ने यह जानकारी सावर्जनिक की है।
एनडीटीवी की खबर के अनुसार पुलिस की फोरेंसिक जांच में सामने आया है कि रूबी राय की राइटिंग और जिन कॉपियों के आधार पर उसे टॉपर घोषित किया गया है उनमें कोई मिलान नहीं हो रहा।
फोरेंसिक जांच में अलग अलग मिली कॉपियां
दोनों की लिखावट अलग है। जांचकर्ताओं ने पता लगाया है कि बोर्ड की वाटरमार्क लगी कॉपियां बाद में रूबी की कॉपियों से बदल दी गईं।
बता दें कि पुलिस पूछताछ में रूबी राय ने बताया था कि वह तो सिर्फ 12वीं पास करना चाहती थी लेकिन साजिशकर्ताओं ने उसे टॉपर बना दिया। वहींअभी तक की जांच के बाद पुलिस भी आश्वस्त है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और अभी तक के सबूतों के आधार पर वह इस मामले के प्रमुख भ्रष्टाचारियों पूर्व बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह और वीएन राय कालेज के प्रिंसिपल बच्चा राय के खिलाफ पर शिकंजा कस सकती है।
पुलिस अभी तक उक्त दोनों सहित कुल 40 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि अभी तक वह व्यक्ति पकड़ में नहीं आ सका है जिसने रूबी राय और उस जैसे अन्य टॉपरों की कॉपियां लिखीं थी।