{"_id":"6a818be6-6468-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"top-im-terrorist-arrested-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी दानिश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी दानिश गिरफ्तार
बिहार/एजेंसी
Updated Tue, 22 Jan 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के एक आतंकी को बिहार के दरभंगा जिले से गिरफ्तार किया गया है। उसे आईएम के संस्थापक यासीन भटकल का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। एनआईए ने इसे सोमवार की रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी की पहचान मोहम्मद दानिश अंसारी पुत्र मोहम्मद जफीर अंसारी के रूप में हुई है। वह दरभंगा जिले के लहरियासराय थाना क्षेत्र के चाकजोरा गांव का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार पिछले साल एनआईए की दिल्ली स्थित एक विशेष अदालत ने दानिश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। दानिश से पूछताछ के आधार पर जांच एजेंसी ने दावा किया है कि वह भटकल को छिपने की जगह मुहैया कराता था। भटकल फिलहाल पाकिस्तान में छिपा हुआ है।
विज्ञापन
एनआईए के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि मुंबई में हुए बम विस्फोट और हैदराबाद के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए विस्फोट और अन्य कई आतंकी घटनाओं में दानिश शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रमुख आतंकी यासीन भटकल पूर्व में दरभंगा में भी पनाह ले चुका और इसी के मद्देनजर कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन