{"_id":"59fcb4234f1c1b76678b9076","slug":"toilet-scandal-13-crore-rupees-deposited-in-ngos-account-for-constructing-toilets-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में अब शौचालय घोटाला, लाभुकों के बजाय एनजीओ के खाते में डाले 13 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में अब शौचालय घोटाला, लाभुकों के बजाय एनजीओ के खाते में डाले 13 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 04 Nov 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : india today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक और घोटाला सामने आया है। नया घोटाला पीएचईडी विभाग के तहत बनने वाले शौचालयों में हुआ है। पटना जिले में 10 हजार शौचालय बनने की बात कही गई है, लेकिन शौचालय कहां-कहां बने इसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। शौचालय निर्माण का पैसा लाभुकों को मिला या नहीं इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
अब तक 13 करोड़ की अनियमितता सामने आई है। रकम और बढ़ने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार शौचालय बनाने का पैसा लाभुकों को सीधे खाते में भेजने के बजाय पीएचईडी ने तीन एनजीओ के खातों में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
घोटाला सामने आने के बाद पटना के डीएम संजय अग्रवाल ने पीएचईडी के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिन्हा, लेखपाल और तीन एनजीओ के खिलाफ गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कराने का आदेश दिया है। अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2012-13, 2013-14 2014-15 में शौचालय बनाने की राशि लाभुकों के बजाय सीधे एनजीओ के खाते में ट्रांसफर कर दिया। यह वित्तीय अनियमितता विभागीय समीक्षा के दौरान पकड़ी गई।
विज्ञापन