फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   today weather update after mocha cyclone : man burned alive in muzaffarpur, many died, breakdown due to storm

Mocha Cyclone : बिहार में तूफानी तांडव; मुजफ्फरपुर में फैली आग में जिंदा जला शख्स, कई शहरों में बत्ती गुल

Mon, 15 May 2023 12:32 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुजफ्फरपुर/खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुजफ्फरपुर/खगड़िया Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 15 May 2023 12:32 AM IST
सार

Bihar News : बिहार में मोचा तूफान का असर रविवार की शाम से कई जिलों में दिखने लगा। कहीं पेड़ गिरने के कारण रास्ता बंद हुआ तो कहीं बिजली गुल हुई। मुजफ्फरपुर में तो इसके कारण इतनी तेज आग फैली कि एक आदमी जिंदा जल गया।

विज्ञापन
today weather update after mocha cyclone : man burned alive in muzaffarpur, many died, breakdown due to storm
बिहार के मुजफ्फरपुर में आग का रौद्र रूप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोचा तूफान का असर रविवार की रात बिहार के कई जिलों तक दिखा। कहीं तूफानी आंधी के बाद हल्की बारिश से मौसम ठंडा हुआ तो ज्यादातर जगहों पर बत्ती गुल का संकट सामने आया। अबतक सबसे बड़ी और दर्दनाक खबर मुजफ्फरपुर से मिली। यहां आंधी के कारण ऐसी आग फैली कि संभलना-संभालना मुश्किल हो गया। एक आदमी तो जिंदा जल गया।
विज्ञापन


विज्ञापन



घर के अंदर से आग में नहीं निकल सके शख्स की मौत
मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के कोकिलवारा गांव में रविवार रात आंधी के कारण अचानक से आग फैल गई। इसमें तीन घर जलकर राख हो गए। बचने-बचाने का मौका बहुत कम मिला और जबतक लोग समझते, एक व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना में पलटन राय, विलास राय, गजेंद्र राय का मकान जलकर खाक हो गया। गजेंद्र राय आग लगने के दौरान घर से भाग नहीं सके। वह बुरी तरह फंस गए और जिंदा जल गए। आंधी के बीच आग की लपट इतनी तेज थी कि दो किलोमीटर दूर तक आग की लपटों को देखा जा सकता था। घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। राहत के रूप में इसी बीच वर्षा होने लगी और आग पर काबू पा लिया गया। घटना में नुकसान का पूरा ब्यौरा अभी नहीं मिल पाया। स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि मो. अंजार ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से भी राहत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से गिरे पेड़ों ने की आफत, शहरी क्षेत्र की भी बत्ती गुल
राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। इसके कारण कई सड़कों पर आवाजाही भी बाधित हुई और कई बत्ती गुल होने की परेशानी तो लगभग हर प्रभावित जिले में सामने आई। खगड़िया में रविवार देर शाम मोचा चक्रवाती तूफान की दस्तक के साथ बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज आंधी की वजह से एडीएम आवास के सामने एक पेड़ उखड़ कर बिजली के तारों पर गिर गया। इससे शहरी क्षेत्र के चित्रगुप्तनगर में बिजली गुल हो गई। वहीं आम और लीची की फसलों को काफी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed