फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tina's death takes new turn, police register murder case

सुसाइड नोट पढ़ कर दर्ज किया हत्या का मामला

Mon, 05 May 2014 08:04 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
Tina's death takes new turn, police register murder case

25 साल की टीना संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। माना जा रहा था कि उसने खुदकुशी की है। उसके पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इससे पहले तक पुलिस इस केस को एक ओपन एंड शट केस मान कर चल रही थी और अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज करने का विचार कर रही थी।

मामला बिहार के भागलपुर का है जहां के बरारी पुलिस थाने के अंतर्गत खंजरपुर इलाके के एक प्राइवेट हॉस्टल में टीना का पंखे से लटकता शव मिला था।

सुसाइड नोट पर अटकी निगाह

Tina's death takes new turn, police register murder case

टीना के पिता शिव प्रसाद रेलवे में काम करते हैं। टीना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक प्राइवेट हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस ने उसके कमरे से बिना साइन वाला सुसाइड नोट भी मिला। इस सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के लिए माफी मांगी थी। इस सुसाइड नोट की एक लाइन पर पुलिस की निगाहें अटक गई थीं।

लिखा था कि,"आंटी मुझे माफ कर देना, मैं आपकी बेटी की शादी में बाधा बन रही हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच हुई फिर से शुरू

Tina's death takes new turn, police register murder case

लड़की के पिता शिव प्रसाद ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कहा कि हत्या के बाद लाश को पंखे से लटकाया गया है।

बरारी थाने के एसएचओ विजय चंद्र शर्मा ने कहा कि लड़की के पिता के कहने पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अब हम मामले की तह तक जांच करेंगे। फिलहाल फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed