{"_id":"64119331a2e2cb3f4302be17","slug":"three-policemen-arrested-on-charges-of-corruption-on-sp-orders-and-sent-to-judicial-custody-in-sitamarhi-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitamarhi: एसपी के आदेश पर तीन पुलिसकर्मी न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए, बाइक सवार से जबरन वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitamarhi: एसपी के आदेश पर तीन पुलिसकर्मी न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए, बाइक सवार से जबरन वसूली का आरोप
Wed, 15 Mar 2023 03:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 15 Mar 2023 03:15 PM IST
सार
एसपी सीतामढ़ी के आदेश पर एक सिपाही और दो होमगार्ड को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों पर वाहन जांच के दौरान बाइक चालक से जबरन पैसों की वसूली करने का आरोप है।
विज्ञापन
एसपी हर किशोर राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां एसपी हर किशोर राय के आदेश पर तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीनों पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तीनों पुलिसकर्मी वाहन जांच के दौरान बाइक चालक से जबरन पैसों की वसूली कर रहे थे। बाइक चालक ने इस घटना का वीडियो बना लिया था। बाद में उसने वीडियो को एसपी के व्हाट्सएप पर भेज दिया। उसके बाद एसपी ने स्थानीय थानाध्यक्ष को वीडियो भेजकर मामले की जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
तीनों पुलिसकर्मी कर रहे थे वसूली
घटना को लेकर सुरसंड थानाध्यक्ष ने वीडियो की सत्यता की जांच करते हुए एलटीएफ के एक सिपाही और दो होमगार्ड के जवानों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में मुंगेर के मुस्फिल थाना अंतर्गत मसरा गांव निवासी सिपाही मो. साहब, सीतामढ़ी जिले के रुनीसैदपुर के भानुडीह निवासी गृहरक्षक अजय पूर्वे और सुरसंड थाना क्षेत्र के विररख गांव निवासी गृहरक्षक देव नारायण पांडे शामिल हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
13 मार्च का है मामला
तीनों पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि 13 मार्च 2023 को एक बाइक चालक से सुरसंड थाना क्षेत्र के कुम्मा पुल पर अवैध वसूली कर रहे थे। इसका एक वीडियो बनाकर वायरल किया गया। बताया जा रहा है कि उसी समय का वह वीडियो है। वायरल वीडियो के आधार पर उक्त तीनों आरोपियों की अवैध वसूली में शामिल होने की पुष्टि की गई है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से डीएसपी मुख्यालय में राकेश रंजन ने तीनों से पूछताछ की। उसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।