Bihar News : स्टेशन पर चार बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया, तीन बेटियों ने तोड़ा दम; क्यों उठाया यह कदम?
Murder Suicide : उसने दूधमुंही समेत तीन बेटियों और इकलौते बेटे को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। रेलवे स्टेशन पर जब तीन बच्चियों की तुरंत मौत हो गई और मां-बेटे को लोगों ने छटपटाते देखा तो सकपका गए। घटना की वजह महिला के देवर ने बताई।
विस्तार
औरंगाबाद में एक निर्दयी मां ने पहले अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर खा ली। जहर के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि मां समेत दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मृतकों में तीन बेटियां शामिल है। घटना औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे स्टेशन पर डाउन प्लेटफार्म पर बुधवार की है। बताया जा रहा है कि रफीगंज स्टेशन पर ही महिला ने इस घटना को अंजाम दिया। महिला समेत पांचों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर छटपटाते देखकर रेल सुरक्षा बल(आरपीएफ) के जवानों और स्थानीय लोगों ने सभी को आनन फानन में इलाज के लिए रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां इलाज के दौरान सूर्यमणि कुमारी (5), वर्षीय राधा कुमारी (3) एवं शिवानी कुमारी (1) की मौत हो गई। वहीं डॉक्टरों ने रितेश कुमार (6) और उसकी मां सोनिया देवी (40) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सोनिया देवी गोह प्रखंड में बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी रवि बिंद की पत्नी है।
पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने की यह करतूत
मामले की जानकारी मिलने पर मृत बच्चों के चाचा राम सूरज बिंद और मौसी बेबी देवी रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान दोनों का रो-रो कर बेहद बुरा हाल था। अस्पताल में सोनिया के देवर रामसूरज बिंद ने बताया कि मंगलवार की रात भाभी का भईया से झगड़ा हुआ था। बुधवार की सुबह भईया रवि बिंद कहीं काम करने चले गए। भईया के काम पर जाने के बाद जानकारी मिली कि भाभी सोनिया देवी अपने चारों बच्चों को साथ लेकर अपने मायके नालंदा जाने के लिए रफीगंज स्टेशन चली गई है। भाभी के घर से स्टेशन जाने के कुछ ही घंटे बाद हमें वहां से सूचना मिली कि भाभी ने अपने चारों बच्चों के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। जानकारी मिलने पर जब हमलोग अस्पताल आए तो तीन बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं भाभी और एक भतीजा की हालत नाजुक देखकर दंग रह गए।
रेल पुलिस का फर्जीवाड़ा, 24 किलो चरस कोर्ट में बन गया ईंट-पत्थर; मजिस्ट्रेट भी रह गए दंग
शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुटी पुलिस
वही मामले की जानकारी मिलने के बाद रफीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस तीनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि जवानों ने उन्हे सूचना दी कि रफीगंज स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म पर एक महिला सहित चार बच्चे छटपटा रहे हैं। सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे और पांचो को टेम्पो से इलाज के लिए रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामला मां द्वारा चार बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लेने का है। इनमें तीन बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक पुत्र रितेश कुमार और उसकी मां सोनिया देवी को हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.