{"_id":"64ae8cd0147221aafa030ce7","slug":"three-friends-together-stabbed-a-friend-more-than-15-times-in-motihari-two-youths-were-injured-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त पर चाकू से किए 15 से अधिक वार, दो युवक घायल; एक नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त पर चाकू से किए 15 से अधिक वार, दो युवक घायल; एक नाजुक
Wed, 12 Jul 2023 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 12 Jul 2023 04:51 PM IST
सार
Crime News: पीड़ित रोहित राज ने बताया कि वह चाय पीने के लिए जा रहा था। इसी बीच उसके दोस्त धरम दुबे, आदित्य सिंह और केशव करण आए और घेरकर उसके साथ मारपीट करने लगे। जब मैंने विरोध किया तो इस पर चाकू से वार कर दिया। रोहित ने बताया कि जब वह बुरी तरह घायल हो गया तो उसके दोस्त उसे वही छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित से जानकारी लेने अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मोतिहारी से दो दोस्त के बीच चाकूबाजी होने का मामला सामने आया है। इसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर 15 से अधिक बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया। कहा जा रहा है कि चाकूबाजी के दौरान दूसरे दोस्त को भी चाकू लगा था। फिलहाल वह गुप्त जगह अपना इलाज करवा रहा है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के अगवा में घटी।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर निवासी बसंत गिरी के बेटे रोहित राज (16) के रूप में हुई है। पीड़ित रोहित राज ने बताया कि वह चाय पीने के लिए जा रहा था। इसी बीच उसके दोस्त धरम दुबे, आदित्य सिंह और केशव करण आए और घेरकर उसके साथ मारपीट करने लगे। जब मैंने विरोध किया तो इस पर चाकू से वार कर दिया। रोहित ने बताया कि जब वह बुरी तरह घायल हो गया तो उसके दोस्त उसे वही छोड़ कर फरार हो गए। उसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बताया गया कि उसे 15 से अधिक जगह पर उसके साथियों ने चाकू से वार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चाकूबाजी में रोहित पर हमला कर रहे धरम को भी चाकू लगा है। जो अपना इलाज कही गुप्त जगह रह कर करा रहा हैं। रोहित ने बताया कि खुद वह, धरम, आदित्य और करण चारों पहले से दोस्त हैं। दो महीने पहले रोहित इनसे अलग हो गया था और सभी से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, करण, रोहित सहित अन्य पूर्व में बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। सभी शहर के पॉश इलाकों में आसानी से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि सभी बाइक चोरी कर उसे बेचते हैं। उसी के पैसे को लेकर सभी दोस्तों में विवाद चल रहा था। इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि रोहित इस पर कुछ भी खुल कर नहीं बोल रहा है।
सदर एएसपी आईपीएस राज ने बताया कि दो गुट में चाकूबाजी हुई है। दो युवक घायल हैं। एक सदर अस्पताल में इलाज करा रहा है। जबकि दूसरा कही और इलाज करा रहा है, जिसका पता लगाया जा रहा है।