{"_id":"5c164042bdec2253bd6096b3","slug":"three-children-of-a-single-family-die-in-house-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: घर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: घर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
Sun, 16 Dec 2018 05:38 PM IST
Avdhesh Kumar
भाषा, नवादा
भाषा, नवादा
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना अंतर्गत लखमोहना गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में एक घर में अचानक आग लग जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की झुलसकर मौत हो गयी।
अकबरपुर थाना अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि मृतकों में सूरज मांझी की पुत्री सरस्वती कुमारी (16), व उमेश मांझी की पुत्री अंजलि कुमारी (आठ) एवं पुत्र राहुल कुमार (10) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है ।
लक्ष्मण ने बताया कि सूरज व उमेश के ये बच्चे आग की चपेट में बीती रात्रि करीब 10 बजे उस समय आ गए जब वे अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि ठंड से बचने के लिए घर में रखी बोरसी (अंगीठी) से उठी आग की चिंगारी ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।