फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three bike riders fired at owner and staff of a rice mill in Supaul; One killed, other seriously injured

Bihar Crime: सुपौल में बाइक सवारों ने राइस मिल के मालिक और स्टाफ पर की गोलीबारी; एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Mon, 15 May 2023 12:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 May 2023 12:53 PM IST
सार

मृतक के चचेरे भाई जशोधर यादव ने बताया कि रविवार देर रात दिलीप यादव रोज की तरह राइस मिल से संजय कुमार साह को बाइक पर बैठा कर सिमराही बाजार लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दिलीप की मौत हो गई और मिल मालिक घायल हो गए।

विज्ञापन
Three bike riders fired at owner and staff of a rice mill in Supaul; One killed, other seriously injured
अस्पताल में इंतजार करते पीड़ित के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना इलाके में अज्ञात बदमाशों ने रविवार देर रात एक राइस मिल के मालिक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस वारदात में मिल मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मिल के स्टाफ की गोली लगने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि मिल संचालक पर फायरिंग में उनके भाई की जान गई है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र रामविशनपुर पंचायत के देहपौड़ी वार्ड 2 निवासी दिलीप यादव (35) पिता श्रीलाल यादव के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान राघोपुर थाना अंतर्गत सिमराही बाजार वार्ड नंबर 6 निवासी संजय कुमार साह पिता स्वर्गीय रामविलास साह (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई जशोधर यादव ने बताया कि दिलीप यादव दौलतपुर में स्थित राइस मिल के मालिक संजय साह के यंहा बीते नौ सालों से रहकर काम करता था। राइस मिल मालिक ने मृतक को एक बाइक आने जाने के लिए दी हुई थी। वह उससे रोज मिल मालिक संजय साह को बैठा कर उनको घर छोड़ कर अपने घर जाया करता था। देर रात भी रोज की तरह राइस मिल से संजय कुमार साह को बाइक पर बैठा कर सिमराही बाजार लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक से आए हेलमेट पहने तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।  इस दौरान बदमाशों ने दिलीप यादव के दाहिने कंधे में सटा कर गोली दाग दी जो सीने को चीरते हुए आर-पार हो गई। उसके बाद दिलीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, बाइक पर दिलीप के पीछे बैठे संजय साह को हाथ और नाक के पास गोली लगी। स्थानीय लोगों ने घायल संजय साह को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां घायल संजय साह का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed