फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   This news alerts: In Muzaffpur, minor girl raped by distance relative mama maternal uncle

अलर्ट करती है यह खबर: मुजफ्फपुर में नाबालिग जिसे मामा कहते नहीं थकती थी, उसी ने लूट ली अस्मत

Sun, 25 Dec 2022 09:45 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 25 Dec 2022 09:45 PM IST
सार

ऐसी खबरें सामाजिक तानाबाना को खराब करती हैं, लेकिन होशियार होने के लिए ऐसी घटनाओं को जानना भी जरूरी है। मुजफ्फरपुर की यह कहानी एक ऐसे घर की है, जिसमें एक महिला ने अपने दूर के भाई को करीब आने दिया।

विज्ञापन
This news alerts: In Muzaffpur, minor girl raped by distance relative mama maternal uncle
मुजफ्फरपुर में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसी खबरें सामाजिक तानाबाना को खराब करती हैं, लेकिन होशियार होने के लिए ऐसी घटनाओं को जानना भी जरूरी है। मुजफ्फरपुर की यह कहानी एक ऐसे घर की है, जिसमें एक महिला ने अपने दूर के भाई को करीब आने दिया। ससुराल-परिवार में घुलने-मिलने दिया। वह शख्स इस लायक नहीं था। वह जिसे दीदी-बहन कहते नहीं थकता था, उसकी बेटी की अस्मत लूट ली। 14 साल की बच्ची को धमका दिया कि मुंह मत खोलना। मगर उसका पाप मुंहबोली भांजी छिपा नहीं सकी। 14 साल की बच्ची को क्या पता कि कैसे छिपाना है। दो माह का गर्भ ठहरे हो गया। तबीयत बिगड़ी तो घर वालों को सच पता चला।

विज्ञापन


लड़की के स्वास्थ्य को लेकर पूरा घर परेशान
मामला सामने आने के बाद नाबालिग के परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस नाबालिग का मेडिकल टेस्ट करा रही है, क्योंकि पूछताछ करने पर नाबालिग ने मुंहबोले मामा की सारी करतूत सुना दी है। महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी दो माह की गर्भवती बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इधर, नाबालिग लड़की के स्वास्थ्य को लेकर पूरा घर परेशान है। उसकी जिंदगी बिगाड़ने वाले पर भरोसा करने की हर बात को याद कर पूरा घर रो रहा है। नाबालिग खुद को नहीं संभाल पा रही, जबकि मां को भी हर कोई कोस रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed