फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Thieves looted lakhs by taking members of house hostage amidst preparations for marriage in Jamui

Bihar Crime: शादी की तैयारी के बीच बेखौफ चोरों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटा; लाखों की संपत्ति लेकर फरार

Fri, 30 Jun 2023 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 30 Jun 2023 02:26 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि अशोक सिंह अपनी बेटी की शादी की तैयारी में लगे हुए थे। गुरुवार की रात बेखौफ चोर अशोक सिंह की नामौजूदगी में घर में घुस गए। फिर उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर घर के सामानों को लूट लिया।

विज्ञापन
Thieves looted lakhs by taking members of house hostage amidst preparations for marriage in Jamui
लूट के बाद अस्त-व्यस्त पड़ा घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव स्थित एक घर में बीती रात चोरों जमकर उत्पात मचाया। जहां आधा दर्जन बेखौफ चोरों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव में गुरुवार की देर रात अशोक सिंह के घर में लगभग आधा दर्जन चोर घुस गए। उसके बाद चोरों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर 50 ग्राम सोने के जेवरात, 250 ग्राम चांदी के जेवरात सहित बक्सा और 25 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं, लूटपाट के बाद चोरों ने बक्से को घर से कुछ दूर पर नहर के पास फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


चोरों ने लूटपाट के बाद नहर किनारे फेंके बक्से और सूटकेस


घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि अशोक सिंह अपनी बेटी की शादी की तैयारी में लगे हुए थे। गुरुवार की रात बेखौफ चोर अशोक सिंह की नामौजूदगी में घर में घुस गए। फिर उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर घर के सामानों को लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि इस तरह की घटना से साफ जाहिर होता है कि स्थानीय लोगों की संलिप्तता के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने चोरी की घटना की सूचना सिकंदरा थाने को दी है। सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने चोरी की सूचना दी है। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed