{"_id":"6156a5fa8ebc3e0a29668077","slug":"thiefs-attacks-on-the-house-of-bihar-congress-chief-mdan-mohan-jha-takes-cash-and-important-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर के चोरी, नकदी और कई जरूरी कागजात गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर के चोरी, नकदी और कई जरूरी कागजात गायब
Fri, 01 Oct 2021 12:18 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:18 PM IST
सार
मदन मोहन झा के बेटे माधव झा ने बताया कि बीती रात चोरों ने मकान की अलमारी से कुछ जरूरी कागजात और नकदी चोरी कर ली है, पूरा सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर के चोरी।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में अब अपराधियों के हौसले इस तरह बुलंद हो चुके हैं कि इससे राजनितिक गलियारों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर चोरों ने बीती रात धावा बोल दिया। चोरों ने झा के पटना स्थित आवास से नकदी और कई जरूरी कागजात चोरी कर लिए। सुबह जब लोगों ने देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
मदन मोहन झा के बेटे माधव झा ने बताया कि बीती रात चोरों ने मकान की अलमारी से कुछ जरूरी कागजात और नकदी चोरी कर ली है, पूरा सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब तक किसी के पकड़े जाने की खबर नहीं आई है।
विज्ञापन
दरभंगा स्थित मकान में भी हुई थी चोरी
मदन मोहन झा के दरभंगा स्थित आवास पर भी पिछले महीने चोरी की घटनी घटी थी। चोरों ने वहां रह रहे किराएदार शंभू झा के घर से दस लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। शंभू झा का परिवार 1 दिन के लिए बाहर गया हुआ था, उसी रात चोरों ने घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन