फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   thiefs attacks on the house of Bihar congress chief Mdan mohan jha, takes cash and important documents.

बिहार: कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर के चोरी, नकदी और कई जरूरी कागजात गायब

Fri, 01 Oct 2021 12:18 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 12:18 PM IST
सार

मदन मोहन झा के बेटे माधव झा ने बताया कि बीती रात चोरों ने मकान की अलमारी से कुछ जरूरी कागजात और नकदी चोरी कर ली है, पूरा सामान बिखरा पड़ा है।  

विज्ञापन
thiefs attacks on the house of Bihar congress chief Mdan mohan jha, takes cash and important documents.
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर के चोरी। - फोटो : social media

विस्तार

बिहार में अब अपराधियों के हौसले इस तरह बुलंद हो चुके हैं कि इससे राजनितिक गलियारों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर चोरों ने बीती रात धावा बोल दिया। चोरों ने झा के पटना स्थित आवास से नकदी और कई जरूरी कागजात चोरी कर लिए। सुबह जब लोगों ने देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।  

विज्ञापन


मदन मोहन झा के बेटे माधव झा ने बताया कि बीती रात चोरों ने मकान की अलमारी से कुछ जरूरी कागजात और नकदी चोरी कर ली है, पूरा सामान बिखरा पड़ा है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब तक किसी के पकड़े जाने की खबर नहीं आई है।
विज्ञापन

 
दरभंगा स्थित मकान में भी हुई थी चोरी  
मदन मोहन झा के दरभंगा स्थित आवास पर भी पिछले महीने चोरी की घटनी घटी थी। चोरों ने वहां रह रहे किराएदार शंभू झा के घर से दस लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। शंभू झा का परिवार 1 दिन के लिए बाहर गया हुआ था, उसी रात चोरों ने घर को निशाना बनाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed