बिहार में सिर्फ एक ही मोर्चा है: शरद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और राज्यसभा सांसद शरद यादव ने शुक्रवार को सपा के नेतृत्व वाले ‘तीसरे मोर्चे’ को खारिज करते हुए कहा कि बिहार में सिर्फ एक ही मोर्चा है। उन्होंने कहा कि यह मोर्चा जदयू, राजद और कांग्रेस का है।
जदयू नेता ने कहा कि पार्टी ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत के खत्म होने का इंतजार कर रही है। शरद ने कहा कि हम एक बार में ही सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे।
महागठबंधन में कोई कलह नहीं
उन्होंने ने महागठबंधन में किसी भी प्रकार की कलह के दावे को नकार दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के शामिल नहीं होने पर शरद ने कहा कि इसमें जान बूझकर कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि ये नेता अभी टिकट बंटवारे में व्यस्त हैं और उनके पास समय नहीं है।
शरद ने कहा कि हमारी पार्टी के अन्य नेता रैली में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन विकास के मुद्दे पर और नीतीश कुमार के प्रदर्शन के आधार पर चुनाव लड़ेगा।