फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Theft of expensive parts including silver coins and cash from e-rickshaw showroom in Nalanda

Bihar: ई-रिक्शा शोरूम से चांदी के सिक्के-नकदी समेत महंगे पार्ट्स गायब; CCTV कैमरे की हार्ड डिस्क भी ले गए चोर

Tue, 26 Sep 2023 03:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Sep 2023 03:34 PM IST
सार

Bihar Crime: सिलाव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Theft of expensive parts including silver coins and cash from e-rickshaw showroom in Nalanda
ई-रिक्शा शोरूम में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में बदमाशों ने सोमवार की रात एक ई-रिक्शा शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला सिलाव थाना क्षेत्र के सीमा गांव स्थित सुप्रिया इंटरप्राइजेज का है। चोरी का खुलासा मंगलवार को हुआ, जब कर्मी शो रूम खोलने पहुंचा।

विज्ञापन


पीड़ित संचालक राजमणि कुमार सिन्हा ने बताया कि उनकी सुप्रिया इंटरप्राइजेज ई-रिक्शा की एजेंसी सीमा गांव के पास है। सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी एजेंसी को बंद कर घर चले गए। मंगलवार को उनका स्टाफ शो रूम खोलने आया। जैसे ही स्टाफ ने शोरूम खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि ऑफिस और पार्ट्स की दुकान का ताले टूटा हुआ है। जहां से लैपटॉप, टीवी, सीसीटीवी कैमरा की हार्ड डिस्क, ई-रिक्शा के महंगे पार्ट्स और 16 चांदी के सिक्के सहित करीब 40 हजार रुपए की नकदी गायब थे। करीब दो लाख रुपये से ऊपर की संपत्ति की अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ली गई।
विज्ञापन

 
पीड़ित ने बताया कि बदमाश छत के ऊपर से करकट को उखाड़ कर शोरूम के अंदर घुस गए। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पकड़े जाने के डर से बदमाश सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले को लेकर सिलाव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed