फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The RJD demonstrate will against Demonetisation

नोटबंदी के मुद्दे पर महागठबंधन में फिर तकरार, आरजेडी के निशाने पर नीतीश

Sun, 11 Dec 2016 10:15 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
 The RJD demonstrate will against Demonetisation

नोटबंदी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अब सड़क पर उतरने का मन बना लिया है। इस पर अंतिम फैसला लेने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 17 दिसंबर को पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


इधर, नोटबंदी के मुद्दे पर महागठबंधन में भिडंत भी तेज हो गई है। नीतीश कुमार एक बार फिर राजद नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। राजद विधायक भाई बिरेन्द्र ने कहा है कि नोटबंदी के मुद्दे पर लार टपकाते हुए केंद्र को समर्थन देने वालों को अब जनता को जवाब देना चाहिए। इस पर पलटवार करते हुए जदयू नेता श्याम रजक ने कहा है कि राजनीति में लार नहीं टपकाई जाती है, बल्कि जन सेवा की जाती है। जदयू कल भी नोटबंदी का समर्थन करता था और आगे भी करेगा। 
विज्ञापन


जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने नोटबंदी के मुद्दे पर राजद द्वारा आंदोलन की तैयारी पर कहा कि हर दल अपने कार्यक्रम तय करने के लिए स्वतंत्र हैं। इससे पहले शुक्रवार को लालू प्रसाद ने नोटबंदी के बाद देश में हो रही आम लोगों की परेशानी को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए अपने ट्वीट में कहा है कि उन्होंने भारत की चिंता नहीं है, बल्कि उन्हें इंडिया की चिंता ज्यादा है। उन्होंने कहा है कि देश के 80 फीसदी लोग कृषि से जुड़े हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी को दो फीसदी इंडियन की चिंता है, जिनकी पूंजी से सेंसेक्स ऊपर-नीचे होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed