फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The newly formed Bihar Cabinet to hold a meeting tomorrow and A special session of the bihar legislative Assembly to be held on 23rd November

बिहारः नवगठित कैबिनेट की बैठक आज, 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र

Tue, 17 Nov 2020 12:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 17 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
The newly formed Bihar Cabinet to hold a meeting tomorrow and A special session of the bihar legislative Assembly to be held on 23rd November
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI

बिहार में सभी मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब नई कैबिनेट की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है, वहीं विधानसभा का विशेष सत्र 23 नवंबर को बुलाया गया है। बता दें कि राजभवन में हुए शपथग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के अलावा 14 नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली 

नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां बिहार के मुख्यमंत्री पद की सातवीं बार शपथ ग्रहण की । राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ भाजपा के सात मंत्रियों, जद (यू) से पांच मंत्रियों और ‘हम’ पार्टी तथा वीआईपी पार्टी से एक-एक मंत्रियों ने शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधानमंडल दल के नेता व कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद और उपनेता एवं बेतिया से विधायक रेणु देवी ने भी शपथ ली । तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।


भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके नीतीश कुमार को पुनः बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी और मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को बधाई। 

नीतीश कैबिनेट का इस बार का स्वरूप बदला नजर आ रहा है। इसमें भाजपा से अधिक मंत्रियों ने शपथी ली और दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए । चुनाव में भाजपा को 74 सीटें मिलीं जो जदयू को मिली 43 सीटों से 31 सीट अधिक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed