फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The government's solar scheme remained a mere show in Motihari

Bihar: मोतिहारी में शोभा बनकर रह गई सरकार की सोलर योजना, महिलाएं बोली- ‘मुखिया जी…क्या हुआ तेरा वाद’

Thu, 01 Aug 2024 02:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Aug 2024 02:14 PM IST
सार

Bihar: मोतिहारी में चार एजेंसी सोलर लाइट लगा रही थी, पर इस वर्ष से तीन ही एजेंसी है, जिनके जिम्मे मोतिहारी के ग्रामीण इलाकों को रौशन करने की जिम्मेदारी है। हालांकि यहां सरकार की सोलर योजना अधर में लटकती हुई दिखाई दे रही है।
 

विज्ञापन
The government's solar scheme remained a mere show in Motihari
सोलर योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में उजाले के बीच अंधेरा है। यहां कहने को तो पिछले वर्ष से सोलर लाइट लगाया जा रहा है पर आज तक महज 20% सोलर लाइट भी नहीं लग सका है। आज भी ग्रामीण उजाले की बाट जोह रहे हैं। गांव की महिलाएं शिकायत भरी लहजे में कहती है कि मुखिया जी जब जीते थे तो गांव में सोलर लाइट लगाने का वादा किए थे पर गांव में कहीं पर भी सोलर लाइट नहीं लग सका है। अमर उजाला की टीम ने मुखिया जी से सवाल पूछा तो मुखिया जी ने भी अपना हाथ खड़ा करते हुए बताया कि अभी तक सोलर लाइट लगाने वाली कोई एजेंसी उनके पास नहीं आई है।

विज्ञापन


यह तस्वीर मोतिहारी के कोई एक गांव की नहीं है, जब हमने दूसरे पंचायत का रुख किया तो बसमानपुर पंचायत में सोलर लाइट तो दिखाई दी पर कुछ दिन और रात में जलता दिखा। ज्यादातर लाइट खराब होने के कारण रात में बंद दिखी। मोतिहारी के 396 पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में दस-दस सोलर लाइट लगाना है। वर्ष 23-25 तक मोतिहारी के ग्रामीण इलाकों में कुल 43,560 सोलर लाइट लगाना है। जिसके एवज में अभी तक मोतिहारी में कुल 6,312 सोलर लाइट ही लग सकी है। यानी लक्ष्य से 20% से भी कम। फिर लाइट लगाने वाले एजेंसी को पांच वर्षों तक सोलर लाइट का मेंटेनेंस भी करना है। नियम तो यह भी है कि अगर कहीं का सोलर लाइट खराब होता है तो तीन दिनों के अंदर उसे ठीक करना है, नहीं तो सोलर लाइट लगाने वाले एजेंसी से दस रुपए प्रति दिन के हिसाब से फाइन लगया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed