{"_id":"677a75d2fc7ffdb13f038e7a","slug":"the-body-of-a-young-man-missing-for-five-days-was-found-in-a-sugarcane-field-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news: पांच दिनों से लापता एक युवक का शव गन्ने के खेत में मिला, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news: पांच दिनों से लापता एक युवक का शव गन्ने के खेत में मिला, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Sun, 05 Jan 2025 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 05 Jan 2025 05:36 PM IST
सार
Bettiah news: पांच दिनों से लापता एक युवक का शव गन्ने के खेत में मिला है। गन्ने की खेत मे शव सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में पांच दिनों से लापता एक युवक का शव गन्ने के खेत में मिला है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लालसरैया स्थित फौजदारी जिरात की है। मृतक की पहचान मझौलिया के जौकटिया मलाही टोला वार्ड नंबर-12 निवासी स्वर्गीय रामाज्ञा सहनी के बेटे (30) वर्षीय प्रदीप सहनी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक के चाचा यदुनंदन सहनी ने बताया कि प्रदीप सहनी एक जनवरी को घर से बाइक लेकर निकले थे। तब से उनका पता नहीं था।
विज्ञापन
शनिवार शाम घटनास्थल से कुछ दूरी से पुलिस ने बाइक बरामद की थी। वहीं रविवार दोपहर प्रदीप का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक का ससुराल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी में है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जबकि, पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इधर, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीपीओ वन विवेक दीप ने घटनास्थल पर पहुंच कर अधिकारियों और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लिया है।