फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tension continues after caste conflict in Manjhi of Saran, case on social media admin also, 144 applicable

Bihar : सारण के मुबारकपुर में धारा 144; कई ग्रुप एडमिन पर केस, जिले में नेट चलेगा मगर सोशल मीडिया लॉक

Mon, 06 Feb 2023 05:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 06 Feb 2023 05:57 PM IST
सार

Saran Mob Lynching : सारण के मांझी थाना क्षेत्र में मुबारकपुर में तनाव के कारण यहां बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। जिले में इंटरनेट पूरी तरह बंद करने का फैसला नहीं हुआ, लेकिन सोशल मीडिया लॉक रहेगा।

विज्ञापन
Tension continues after caste conflict in Manjhi of Saran, case on social media admin also, 144 applicable
मुबारकपुर को पुलिस ने छावनी के रूप में बदला, हर तरफ से किया सील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण के मांझी थाना क्षेत्र में मुबारकपुर में तनाव के कारण इस ओर जाने वाले रास्ते सीलबंद कर दिए गए हैं। बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। चार किलोमीटर के दायर में धारा 144 लगा दी गई है। शाम 7 बजे से इंटरनेट बंद करने की भी तैयारी थी, लेकिन पूरी तरह से इसे नहीं बंद किया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट, शेयर, मैसेज या अपलोड पर पूरे सारण जिले में पाबंदी लगा दी गई है। 23 सोशल मीडिया पर 8 फरवरी की सुबह तक के लिए अस्थायी रोक लगाते हुए इस इलाके में जातीय उन्माद फैलाने के आरोप में कई ग्रुप एडमिन पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। बिहार के एडीजी, सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी ,एसपी, डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने गांव पहुंचकर दोषियों पर हर हाल में कारवाई की बात कहीं। मुबारकपुर के मुखिया का पक्ष लेने के लिए मांझी के थानाध्यक्ष देवानंद कुमार पर आरोप लग रहा था, वह भी हटा दिए गए हैं। स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है। अभी मॉब लिंचिंग कर हत्या करने के सभी आरोपी गिरफ्त में नहीं आए हैं, जिसके कारण मृतक पक्ष के लोग शांत नहीं हो रहे हैं। मॉब लिंचिंग कर मारे गए अमितेश कुमार सिंह की ओर से जुटे राजपूत पक्ष के लोगों ने रविवार को मुबारकपुर के सिधवरिया टोला में जमकर आगजनी की थी। कच्चे घरों को आग लगा दी गई थी। पक्के मकानों पर भी हमला किया गया था। अनाज जला दिए गए थे। खौफ के कारण रविवार शाम तक इस टोले के पुरुष गांव छोड़कर फरार थे।

विज्ञापन


जातीय विद्वेष से ही घटना की शुरुआत
सारण जिले के मांझी के मुबारकपुर में 2 फरवरी को तीन युवकों को मुखिया पर फायरिंग का आरोप लगाकर बुरी तरह पीटा गया था। पीटे गए तीनों राजपूत जाति के थे और पीटने वाले यादव। तभी से इसमें जातीय हिंसा की आशंका बन रही थी। शुक्रवार को अमितेश कुमार सिंह की मौत के बाद रविवार को सैकड़ों लोगों ने हत्याकांड के आरोपी मुखिया पति विजय यादव के घर पर और पूरे इलाके में जमकर तांडव किया। कई ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, ट्रक आदि के साथ लोगों को कच्चे घर और फसलों को आग के हवाले कर दिया था। आगजनी के बाद शाम में सारण पुलिस कप्तान गौरव मंगला के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल छपरा से पहुंच गई। जातीय तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। सोमवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही, क्योंकि कुछ जातीय संगठन मृतक के पक्ष में एकजुट होते दिखे तो दूसरी तरफ आगजनी के खिलाफ भी जातीय संगठनों ने सक्रिय होना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

Tension continues after caste conflict in Manjhi of Saran, case on social media admin also, 144 applicable
फेसबुक, ट्वीटर के अलावा इन सभी सोशल मीडिया पर सारण जिले में बैन लगा दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर सख्त कार्रवाई होगी: एडीजी
सोमवार को एडीजी सुशील खोपड़े अपने दल-बल के साथ मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव पहुंचे और वहां उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने आगजनी पीड़ित परिवार के लोगों से भी मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। एडीजी सुशील खोपड़े ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और ऐसा करने वाले को कानून किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगा। उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ और उन सोशल मीडिया के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा, जिन्होंने इस घटना को बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत किया है। एडीजी सुशील खोपड़े के साथ सारण के डीआईजी विकास कुमार, जिलाधिकारी राजेश मीणा भी गांव में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed