फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Telangana Cm Kcr Says Sit Down Bihar Nitish Kumar Stand UP Press Conference

Bihar: 2024 के सवालों से भागते दिखे नीतीश, केसीआर के आग्रह को भी ठुकराया, कहा- अरे इनके चक्कर में मत पड़िए

Thu, 01 Sep 2022 09:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 01 Sep 2022 09:47 AM IST
सार

केसीआर ने नीतीश कुमार को बड़े भाई कहते हुए कहा कि नीतीश जी के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से भाजपा सरकार को देश से बाहर करना है। 

विज्ञापन
Telangana Cm Kcr Says Sit Down Bihar Nitish Kumar Stand UP Press Conference
2024 के सवालों से भागते दिखे सीएम नीतीश - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता के दौरान दोनों ने लगभग 50 मिनट तक सवालों के जवाब दिए लेकिन जैसे ही पत्रकारों ने पीएम उम्मीदवारी पर सवाल करना शुरू किया वैसे ही सीएम नीतीश सीट से उठने लगे।  इसके बाद केसीआर ने कहा कि नीतीश जी बैठिए न.. लेकिन नीतीश बैठने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे ऐसे में केसीआर ने उनका हाथ पकड़ लिया और बैठाने की कोशिश की। फिर नीतीश बैठ गए लेकिन सवालों को टालते रहे। केसीआर जब बैठने के लिए ज्यादा जिद करने लगे तो नीतीश कुमार ने कहा, अरे इनके चक्कर में मत पड़िए, 50 मिनट तो दे दिए। फिर वहां जोर से ठहाके लगने लगे।

विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, पत्रकारों ने जब सीएम केसीआर से सवाल पूछा कि क्या 2024 में विपक्ष का नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे? क्या नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार होंगे? फिर क्या था सवाल सुनते ही सीएम नीतीश असहज हो गए और सीट से उठ खड़े हुए। इससे कुछ देर तक सभी हैरान रह गए। केसीआर बैठने के लिए बोलते रहे और नीतीश कुमार थे कि बैठने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इस दौरान केसीआर कभी नीतीश कुमार का हाथ, तो कभी उनका कुर्ता पकड़ कर खींच कर उन्हें बिठाने की कोशिश करते रहे, लेकिन नीतीश कुमार बैठने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केसीआर ने सीएम नीतीश को बड़ा भाई बताया
केसीआर ने प्रेस वार्ता में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम भाजपा विरोधी फ्रंट बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। जो दल साथ आएंगे हम सब बैठकर तय करेंगे जो भी फैसला होगा वो सर्वसम्मति से होगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस बारे में फैसला हो जाएगा, हम आपको बता देंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केसीआर ने नीतीश की तारीफ भी की। केसीआर ने  नीतीश कुमार को बड़े भाई कहते हुए कहा कि नीतीश जी के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से बीजेपी की सरकार को देश से बाहर करना है। 8 साल से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हुए हैं लेकिन हर सेक्टर में देश का विनाश हो रहा है, देश के सभी लोग परेशान हैं।

केसीआर ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर लगाए कई आरोप
तेलंगाना के सीएम केसीआर  ने आरोप लगाया कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण व्यवसायी देश से अपना पैसा निकाल रहे हैं। उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर भी मोदी सरकार की आलोचना की। केसीआर ने कई साल पहले अमेरिका की यात्रा के दौरान अब की बार ट्रंप सरकार कहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा। उन्होंने इसे राजनयिक भूल बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नाकामियों की वजह से देश का काफी नुकसान हुआ है और जो राज्य अपने जगह पर खड़े होकर अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें करने नहीं दिया जा रहा है क्या इसका जवाब केंद्र सरकार के पास है? मोदी जी का खुद का वादा था कि 2022 तक हर गरीब का अपना मकान होगा..क्या ये सफल हुआ?


केसीआर ने कहा कि आज जिस प्रकार से धर्म के नाम पर लोगों को और समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है तथा एक अच्छे भारत को खराब करने का जो प्रयास हो रहा है तो ये देश को कहां ले जाएगा? इसलिए देश की अर्थव्यवस्था खत्म और रुपए का मूल्य गिर गया है आदि।

नीतीश-केसीआर की मुलाकात पर गिरिराज का तंज
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश-केसीआर की मुलाकात पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर नीतीश कुमार से ये सिखाने के लिए बिहार आए थे कि कैसे बिहार को पीएफआई युक्त और हिंदू मुक्त राज्य बनाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed