{"_id":"586b375c4f1c1ba709158ea9","slug":"tejaswi-yadav-comemnted-on-samajwadi-party-feud","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में बवाल पर बोले तेजस्वी, 'यादव जो भी करते हैं, खुलकर करते हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में बवाल पर बोले तेजस्वी, 'यादव जो भी करते हैं, खुलकर करते हैं'
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
tejaswi yadav
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में उठे सियासी बवंडर के बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह यादवों के खून में है कि वो जो भी करते हैं, खुलकर करते हैं। मुलायम परिवार में मचे उथल-पुथल पर तेजस्वी ने ट्वीट कर यह बात कही।
विज्ञापन
दरअसल, एक पत्रकार ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चुटकी ली। अपने ट्वीट में पत्रकार ने कहा, "उम्मीद है कि (यूपी के) यादव आज रात 8 बजे तक इसे विराम देंगे, पत्रकारों को भी लिखने का समय चाहिए, वो हमेशा (यूपी की राजनीति में आ रहे) नये ट्विस्ट को अपडेट करने में व्यस्त नहीं रह सकते।"
विज्ञापन
पत्रकार के इसी ट्वीट पर तेजस्वी ने जवाब दिया और ट्वीट किया, "यह DNA इफेक्ट है, वो जो भी करते हैं, खुलकर करते हैं। चाहे बहस हो, लड़ाई हो या कोई जश्न हो, वो कुछ छिपाना नहीं चाहते।"
विज्ञापन
मुलायम परिवार में विवाद को लेकर लालू यादव खासे परेशान हैं। इससे पहले दो बार लालू ने मुलायम परिवार में सुलह कराने की कोशिश की थी। लालू कहते हैं कि वे नहीं चाहते कि यूपी में सपा की फूट का फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिले। इससे पहले भी शिवपाल यादव को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने के लिए लालू ने पहल की थी।
well, that's the DNA effect..whatever they do...whether argue, fight or celebrate..they do it openly...they don't hide anything..😊 https://t.co/tKoeN2i71m
— Tejaswi yadav (@YadavTejaswi) January 1, 2017