{"_id":"5bd87dc0bdec222f4e267430","slug":"tejaswi-yadav-attack-on-giriraj-singh-in-samvidhan-bachao-nyaya-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी बोले- गिरिराज सिंह को दूध दुहना भी नहीं आता और गोपालक होने का ढोंग करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी बोले- गिरिराज सिंह को दूध दुहना भी नहीं आता और गोपालक होने का ढोंग करते हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
Tejaswi Yadav
संविधान बचाओ न्याय यात्रा के दूसरे दौर में नवादा आये प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने हरिश्चन्द्र स्टेडियम में उपस्थित जनसमुदाय को देखकर गदगद हो गए। उन्होंने इसे रैला की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि भीड़ बताती है कि आने वाले चुनाव में जनता चाचा और मोदी जी को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने न्याय पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि लालू जी जल्दी ही अच्छे होंगे और वे आकर महागठबंधन को मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि साजिश के तहत आपके नेता को जेल भेजा गया है। इसकी वजह यह है कि वह गरीबों की लड़ाई लड़ते थे फिर भी वो हिम्मत नहीं हारे। वो आज भी आप लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए हमे कहते हैं। उनका कहना है कि ये सत्ता के मद में कुछ देर के लिए परेशान कर सकते है, लेकिन बिगाड़ना जनता के हाथ में है। उन्होंने सलाह दी है कि जब तुम अपने को दुखी महसूस करो तो अपने लोगों के बीच पहुंच जाना इससे तुम्हें बल मिलेगा।
बाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने हर मुद्दों पर बात की। आरक्षण पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने समाज में पीछे रहे लोगों को मुख्यधारा में आने के लिए आरक्षण दिया था। राजबल्लभ यादव के साथ लगे अपने फोटो पर उन्होंने कहा कि चाहने वाले लोग क्या करते है वो जाने। और किसी के आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं होता दोषी ठहराना न्यायपालिका का क्षेत्राधिकार है।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह के ब्यान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह का ब्यान हिन्दुओं के ठेकेदारों की तरह है। जबकि उन्हें दूध भी दुहना नहीं आता और गोपालक होने का ढोंग करते है। जबकि हम लोग पुस्तैनी गोपालक है।