फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwis coronation: Tej Prataps impediment on the post of RJD president, said - Lalu Yadav will remain the chief

तेजस्वी का 'राज्याभिषेक': राजद अध्यक्ष पद पर तेज प्रताप का अडंगा, बोले- लालू यादव बने रहेंगे मुखिया

Fri, 04 Feb 2022 09:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 04 Feb 2022 09:53 AM IST
सार

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 10 फरवरी को पटना में होने वाली है। ऐसी अटकलें हैं कि इसमें राजद प्रमुख लालू यादव अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी की बागडोर सौंप देंगे। 

विज्ञापन
Tejashwis coronation: Tej Prataps impediment on the post of RJD president, said - Lalu Yadav will remain the chief
तेज प्रताप और तेजस्वी यादव - फोटो : PTI

विस्तार

लालू परिवार के तेज तर्रार सदस्य व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को अपनी पार्टी राजद का अध्यक्ष पद का ताज मिलने में बड़े भाई तेज प्रताप अडंगा डालते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी है। लेकिन तेज प्रताप ने इन खबरों को नकारते हुए कहा है कि ऐसा नहीं होगा, पिता लालू प्रसाद यादव ही पार्टी सुप्रीमो बने रहेंगे। 

विज्ञापन


राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 10 फरवरी को पटना में होने वाली है। ऐसी अटकलें हैं कि इसमें राजद प्रमुख लालू यादव अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी की बागडोर सौंप देंगे। इस बारे में जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमारे पिता लालू प्रसाद यादव पहले से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और शुरुआत से ही वे अच्छे से पार्टी चला रहे हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बने रहेंगे।'

विज्ञापन

15 फरवरी को आएगा चारा घोटाले का फैसला
सूत्रों का कहना है कि लालू यादव तेजस्वी यादव को कमान सौंपना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि चारा घोटाला केस में उनके खिलाफ अंतिम मामले का फैसला आए इससे पहले वे तेजस्वी को बागडोर सौंप दें। 139 करोड़ रुपये के दोरंडा चारा घोटाला केस में झारखंड की कोर्ट फैसला सुनाने वाली है। राजद प्रमुख लालू यादव फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू यादव के दोनों बेटों के बीच सत्ता संघर्ष की खबरें आती रहती हैं, हालांकि तेज प्रताप ने कहा है कि उनके संबंध सौहार्दपूर्ण हैं। वह हमेशा अपने अनुज तेजस्वी यादव को 'अर्जुन' और खुद को 'कृष्ण' भी बताते रहते हैं। तेज प्रताप कृष्ण के उपासक भी हैं। अब सभी की निगाहें राजद की राष्ट्रीय बैठक व झारखंड की कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed