फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi yadav will do protest If Nitish kumar government unable to provide 19 lakh jobs in the first month

बिहारः तेजस्वी ने दी चेतावनी- अगर पहले महीने में 19 लाख नौकरियां नहीं मिली तो होगा आंदोलन

Mon, 23 Nov 2020 04:25 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 23 Nov 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Tejashwi yadav will do protest If Nitish kumar government  unable to provide 19 lakh jobs in the first month
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI

बिहार में जब से नीतीश कुमार की सरकार बनी है तब से विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल लगातार हमलावर है। इसी क्रम में आज एक बार फिर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार देश की बेरोजगारी की राजधानी बन गया है। जनता अब और इंतजार नहीं कर सकती। अगर सरकार पहले महीने में 19 लाख नौकरियां नहीं देती है तो हम राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जी भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। उन्होंने चोर दरवाजे से एक बार फिर सरकार बनाने का काम किया है। वो भीष्म पितामह भ्रष्टाचार के इसलिए हैं क्योंकि जितने भी गुनहगार हैं, भ्रष्टाचारी हैं उन्हें संरक्षण देना और बचाव करना उनकी पुरानी फ़ितरत रही है। 
विज्ञापन

वहीं इससे पहले रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुकुट मणि, जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है।


राजद नेता ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें एक पत्रकार द्वारा इस बारे में सवाल पूछे जाने पर अशोक चौधरी को यह कहते देखा गया कि उच्च न्यायालय ने इस मामले को खारिज किया और उच्चतम न्यायालय में उनके पक्ष को नहीं सुना गया है और जब तारीख आएगी, तब वह अपना पक्ष रख्रेंगे, इसमें क्या बड़ी बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed