फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav nd Jeetan ram manjhi bats for Rahul Gandhi as PM candidate

बिहार: जन आकांक्षा रैली में तेजस्वी और पूर्व सीएम मांझी बोले- राहुल गांधी 'पीएम मैटेरियल'

Sun, 03 Feb 2019 06:49 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 03 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Tejashwi Yadav nd Jeetan ram manjhi bats for Rahul Gandhi as PM candidate
तेजस्वी यादव, राहुल गांधी

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को जन आकांक्षा रैली के दौरान राजद नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी पीएम मैटेरियल हैं और उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। वहीं, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की वकालत की है।

विज्ञापन


रविवार को तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 आम चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी को विपक्ष को लीड करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्यताएं हैं। 
विज्ञापन


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपानीत सरकार को केंद्र से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महागठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बिहार के गांधी मैदान में कांग्रेस की यह रैली 28 साल के लंबे अंतराल पर हुई है। इससे पहले 1989 में राजीव गांधी ने गांधी मैदान में रैली की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed