फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav hits at Sushil Modi after kidnapping and murder of property dealer son in Patna

पटना: छात्र की निर्मम हत्या, तेजस्वी ने पूछा- मोदी के मुंह में ताला क्यों लटका है

Fri, 19 Jan 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 19 Jan 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
Tejashwi Yadav hits at Sushil Modi after kidnapping and murder of property dealer son in Patna
पटना के कदमकुंआ थाना क्षेत्र से रौनक के अपहरण और हत्या से इलाके में सनसनी फैली
पटना के अगमकुंआ थाना इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे की फिरौती के लिए दिनदहाड़े अगवा कर हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। बच्चे का बुधवार को अपहरण किया गया और शुक्रवार को उसकी लाश मिली। बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 16 साल का रौनक सरस्वीत शिशु मंदिर में नौवीं क्लास का छात्र था। उसके पिता सुधीर कुमार प्रॉपर्टी डीलर हैं। अपहरण की सूचना देने के बाद पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी की और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद उनकी निशानदेही पर बच्चे की लाश बरामद की गई। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जवाब मांगा है।  
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक रौनक बुधवार की सुबह अपनी बहन के साथ स्कूल के लिए बस पकड़ने जा रहा था। तभी उसे याद आया कि स्कूल की एक कॉपी घर में छूट गई जिसके बाद वो घर लौटने लगा। इसी दौरान बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। अगमकुआं पुलिस ने बताया कि बच्चे की हत्या उसी दिन कर दी गई जिस दिन उसका अपहरण किया गया था। अपहणकर्ताओं को डर था कि कहीं उनकी पहचान उजागर ना हो जाए। रौनक की निर्मम हत्या के बाद अगमकुआं इलाके में निवासी गुस्से में  हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक पुलिस को रौनक के अपहरण की सूचना तत्काल दी गई थी। पुलिस को अपहरणकर्ताओं द्वारा 25 लाख रुपए फिरौती की मांग की भी जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस ने तुरंत कोई कदम नहीं उठाया। अगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं को तुरंत पकड़ती तो रौनक को बचाया जा सकता था। 
विज्ञापन


इससे पहले भी राजधानी पटना में गोलू हत्याकांड से काफी हड़कंप मचा था। और आठ साल पहले अगवा किए गए आकाश के बारे में पुलिस आज तक पता नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और आए दिन हो रही हत्या की घटनाओं पर लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने लिखा है कि, 'बिहार मे 14 वर्षीय छात्र रौनक का अपहरण कर अपराधियों द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। अपराधी बेशर्मी से नंगा नाच रहे हैं, हर गांव-शहर में दनादन गोलियों की बरसात हो रही है। नीतीश सरकार कानून व्यवस्था पर उतनी ही बेशर्मी से चुप है। मीडिया भी चुप है क्योंकि मंगलकारी बीजेपी सरकार में है।' 
 

 

सुशील मोदी की जुबान पर अब बड़का ताला क्यों लटक हुआ है?

Tejashwi Yadav hits at Sushil Modi after kidnapping and murder of property dealer son in Patna
tejashwi yadav - फोटो : PTI
बिहार में जंगलराज की बात करने वाले उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भी तेजस्वी ने हमला किया है। तेजस्वी ने लिखा है कि, 'प्रतिदिन जंगलराज पर बेसुरा राग अलपाने वाले सुशील मोदी की जुबान पर अब बड़का ताला क्यों लटक हुआ है? अब बिहार में प्रतिदिन होने वाली मर्डर, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं क्या सुशील मोदी द्वारा प्रायोजित है? सुशील मोदी मुंह खोले।' 
 


तेजस्वी यहीं नहीं रुके, उन्होंने नीतीश कुमार पर प्रदेश के गलत हालात पेश करने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने लिखा, 'बिहार में अब जंगलराज ही नहीं अपराधियों का आतंकराज है। अब नीतीश कुमार अपने रोबोटिक लोगों को बैठाकर रटायेंगे कि टीवी में जाकर बोलो कि बिहार में कानून का राज है। बिहार में चोरी की सरकार है सो जोर-शोर से झूठ बोलो।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed