Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav Attacks NDA Government, Raises Serious Allegations Against BJP and LJP MLA

तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला: बोले- बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं, NDA के किस विधायक पर क्या आरोप लगाए?

Fri, 13 Nov 2026 03:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Nov 2026 03:22 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सियासत गरमा दी है। उन्होंने सत्ता पक्ष के कई नेताओं को निशाने पर लेते हुए गंभीर आरोपों की फेहरिस्त सामने रखी। जमीन विवाद, लूट और हत्या जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से भी सीधे जवाब मांग लिया। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Tejashwi Yadav Attacks NDA Government, Raises Serious Allegations Against BJP and LJP MLA
तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। सत्ता पक्ष के विधायक ही आम लोगों की जमीन पर कब्जा करने, रंगदारी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर भी अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एनडीए के नेताओं पर लग रहे आरोपों को लेकर जवाब मांगा है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में भाजपा और लोजपा (रामविलास) के कई नेताओं का नाम लेते हुए अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध सभी सीमाएं पार कर चुके हैं। उनका आरोप है कि सत्ता के संरक्षण में जनप्रतिनिधियों का मनोबल बढ़ा है और आम नागरिकों के साथ सरकारी संपत्तियां भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप
तेजस्वी ने दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड में सरकारी जमीन, सार्वजनिक सड़क, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर अवैध कब्जे का आरोप भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर पर लगाया। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में प्रशासन ने भी कब्जे की बात की पुष्टि की है। तेजस्वी ने इस मुद्दे पर विधायक की आलोचना करते हुए सरकार से जवाब मांगा।
विज्ञापन


दरभंगा में 62 किलो चांदी की लूट का मामला उठाया
नेता प्रतिपक्ष ने दरभंगा में पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी के ड्राइवर को गोली मारकर करीब 62 किलोग्राम चांदी और नकदी लूटने की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने इस मामले में विशाल महासेठ का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वह भाजपा के कुछ नेताओं के करीबी रहे हैं। तेजस्वी ने राज्य सरकार पर इस घटना को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


44 हजार कारतूस बरामदगी का भी किया जिक्र
तेजस्वी यादव ने बिहार में 44 हजार जिंदा कारतूस बरामद होने के मामले को भी उठाया। उन्होंने चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इन लोगों के तार आरएसएस से जुड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि इस गिरोह ने कई टन बम और गोला-बारूद की भी तस्करी की है।

बिहार: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु', सीएम सम्राट ने किया एलान; पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

लोजपा (रामविलास) के विधायकों पर भी लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के विधायकों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने बेलसंड के विधायक पर मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में बड़े पैमाने पर जमीन कब्जाने तथा रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस के मुताबिक, इस काम में करीब 50 लोगों का गिरोह शामिल है इसके अलावा तेजस्वी ने रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में लोजपा (रामविलास) के एक विधायक का नाम सामने आया है। तेजस्वी के मुताबिक, मृत अधिकारी की पत्नी ने कमीशन नहीं देने पर विधायक द्वारा हत्या करवाने का आरोप लगाया है।

भागलपुर में फायरिंग और मंत्री से जुड़े मामले पर भी घेरा
तेजस्वी यादव ने भागलपुर में लोजपा (रामविलास) के एक विधायक पर जमीन कब्जाने के लिए 10 राउंड फायरिंग करने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के एक मंत्री से जुड़े दिल्ली के पांच सितारा होटल के कथित विवाद का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल में एक युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए लेन-देन की बात सामने आई है तेजस्वी ने इन सभी मामलों को लेकर एनडीए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि उनकी पार्टी और गठबंधन के नेताओं पर लगातार लग रहे गंभीर आरोपों पर उनका क्या रुख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed