{"_id":"61a7693d987ab432f419946d","slug":"tejashwi-yadav-announces-to-write-to-cm-nitish-kumar-seeking-state-specific-caste-census","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी का एलान: जाति जनगणना की मांग के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखेंगे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी का एलान: जाति जनगणना की मांग के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखेंगे पत्र
Wed, 01 Dec 2021 05:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:53 PM IST
सार
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को राज्य के संसाधनों का इस्तेमाल कर प्रदेश में ओबीसी वर्ग की जनगणना करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का एलान किया।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : twitter.com/RJDforIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एलान किया कि वह जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं लेकिन हम राज्य के संसाधनों से ओबीसी गणना की मांग के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा था कि जाति जनगणना में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अलावा किसी अन्य जाति को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमारी मांग पर कदम उठाए थे। जिसके बाद एक सर्वदलीय बैठक हुई थी।
विज्ञापन