{"_id":"5fcc65f87242d1018d3880a8","slug":"tejashwi-attack-nitish-over-fir-registered-against-him-for-dharna-in-support-of-farmers-protest-rjd-bjp-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: एफआईआर पर तेजस्वी हुए आगबबूला, कहा- दम है तो गिरफ्तार करे निकम्मी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: एफआईआर पर तेजस्वी हुए आगबबूला, कहा- दम है तो गिरफ्तार करे निकम्मी सरकार
Sun, 06 Dec 2020 10:32 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एनडीए सरकार को निकम्मी और डरपोक करार देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के पक्ष में धरना देने को लेकर उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजस्वी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि दम है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए वरना वे खुद गिरफ्तारी देंगे। राजद नेता ने कहा किसानों के लिए वह फांसी पर चढ़ने को भी तैयार हैं। बता दें कि यादव ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पटना के गांधी मैदान में संसद द्वारा पारित नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर धरना दिया था।
विज्ञापन
डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज की है। दम है तो गिरफ़्तार करो,अगर नहीं करोगे तो इंतज़ार बाद स्वयं गिरफ़्तारी दूँगा।किसानों के लिए FIR क्या अगर फाँसी भी देना है तो दे दिजीए। https://t.co/3B30VF3asY
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 6, 2020
प्रशासन की तरफ से अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर एफआईआर दर्ज की है। दम है तो गिरफ्तार करो, अगर नहीं करोगे तो इंतजार बाद स्वयं गिरफ्तारी दूंगा। किसानों के लिए एफआईआर क्या अगर फांसी भी देना है तो दे दीजिए।'
यह भी पढ़ें- कोविड नियम तोड़ने पर तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के 18 नेताओं पर एफआईआर दर्ज
शनिवार को धरना देने के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करने वाले किसान के भले के बारे में नहीं सोच सकता है, वह कभी भी इंसान और इंसानियत में यकीन नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसान समस्त मानव जाति का पालनहार है। जो किसान का नहीं, वह देश का हितैषी नहीं है।
इस धरने को लेकर पटना पुलिस ने तेजस्वी और उनके 18 समर्थकों और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति धरना देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी और महामारी कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।