तेजस्वी बोले- नीतीश को जल्द ठेंगा दिखाएगी भाजपा, एकसाथ हो सकते हैं बिहार और लोकसभा चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपा जल्द मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धोखा देगी।
आरजेडी के 22वें स्थापना दिवस समारोह में तेजस्वी ने कहा कि 'हो सकता है कि भाजपा हमारे चाचा (नीतीश) को आखिरी में आकर धोखा देगी और अगर ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर लोकसभा और बिहार का चुनाव एक समय पर हो जाए तो तैयार रहिए।
Ho sakta hai BJP humare chacha(Nitish Kumar) ko last mein aakar dump kar de, aur Lok Sabha ka chunav aur Bihar ka chunav ek samay pe ho jaye, toh taiyaar rahiye: Tejashwi Yadav to party workers on RJD's foundation day event pic.twitter.com/kPR5G701EJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 5, 2018
महागठबंधन में जदयू के शामिल होने की खबरों पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग ऐसा दिखाना चाहते हैं कि जब तक जदयू की महागठबंधन में वापसी नहीं हो जाती, भाजपा हारेगी नहीं। लेकिन मैं यहां साफ करना चाहता हूं कि बिहार में बीते दिनों कई उपचुनावों में उनकी (भाजपा-जदयू) की हार हुई है।'
भरे मंच पर तेज ने पहनाया तेजस्वी को मुकुट
तेज प्रताप ने कहा कि 'तेजस्वी को अभी और आगे बढ़ना है, जो लोग जलते हैं जलने दीजिए। हम उन्हें आशीर्वाद देंगे और मुकुट पहनाएंगे। कुछ लोग हम दोनों के बीच दरार पैदा करना चाह रहे हैं।'
उन्होंने इसके बाद तेजस्वी यादव को भरे मंच पर ही मुकुट पहना दिया। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दोनों भाईयों के बीच अनबन की खबरें हैं। लेकिन इससे पहले भी कई मौकों पर तेज प्रताप ने इन्हें अफवाह करार दिया है।
तेज प्रताप ने पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा था कि दोनों भाईयों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि तेजस्वी यादव उनके जिगर का टुकड़ा हैं और माता-पिता का आशीर्वाद दोनों के साथ है।
#WATCH Tej Pratap Yadav felicitates younger brother Tejashwi with a 'mukut' at RJD foundation day event in Patna pic.twitter.com/hCRW6ny4LF
— ANI (@ANI) July 5, 2018