{"_id":"6a39f46526b7ffd47d0e0963","slug":"tej-pratap-yadav-complaint-lodged-against-pa-motilal-theft-patna-bihar-police-bihar-news-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेज प्रताप यादव ने अपने पीए पर लगाया चोरी का आरोप, दीवार फांदकर भागा मोतीलाल; थाने में दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेज प्रताप यादव ने अपने पीए पर लगाया चोरी का आरोप, दीवार फांदकर भागा मोतीलाल; थाने में दर्ज कराई शिकायत
Tue, 23 Jun 2026 08:20 AM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:20 AM IST
सार
Tej Pratap Yadav : तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पीए पर चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में अम्मला दर्ज कराया है। हालांकि आरोपी के परिजनों का कहना है कि उनके साथ ही तेज प्रताप यादव ने मारपीट की है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव और बाएं पीए मोतीलाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय पर उनके आवास से पार्टी फंड के 20 लाख रुपये नकद, सोना और कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चोरी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस बाबत तेज प्रताप ने पटना के स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
तेज पर मारपीट करने का है आरोप
हालांकि, इस पूरे हाई-प्रोफाइल मामले में एक नया मोड़ भी सामने आ रहा है। राजनीतिक गलियारों और अंदरखाने से मिल रही खबरों के मुताबिक, आवेदन देने से पहले तेज प्रताप यादव और उनके पीए के बीच कथित तौर पर मारपीट भी हुई थी। चर्चा है कि पीए मोतीलाल राय तेज प्रताप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पूर्व मंत्री ने थाने में चोरी का आवेदन दे दिया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'मेरी और पिता लालू प्रसाद की हत्या की रची जा रही साजिश', तेज प्रताप यादव ने किस पर लगाए गंभीर आरोप ?
विज्ञापन
बैग लेकर बाउंड्री फांद भागने का आरोप
थाने को दिए गए अपने आधिकारिक आवेदन में तेज प्रताप यादव ने पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 22 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने पीए मोतीलाल राय को एक बैग के साथ आवास की दीवार फांदकर भागते हुए देखा था। तेज प्रताप ने इन दोनों कर्मचारियों को इस पूरी घटना का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बनाया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : आकाश यादव ने लालू के बड़े लाल पर करवाई प्राथमिकी दर्ज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भी लिया नाम
पार्टी फंड पर भी साफ किया हाथ
तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में अलमारी से गायब हुए सामान की जो सूची पुलिस को सौंपी है, उसने सभी को चौंका दिया है। गायब हुए सामान में बीस लाख रुपये नकद, 2 तोला सोने की चेन और 1 सोने की अंगूठी, 4 अदद iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन, 1 MacBook, 1 Lenovo लैपटॉप, 1 iPad, 2 हार्ड डिस्क और Sony कंपनी के 4 पेन ड्राइव शामिल हैं। तेज प्रताप ने बताया कि नगद राशि पार्टी फंड की राशि थी।