फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tej Pratap Yadav angry at RJD, said, someone is trying to create division between tejashwi and me

लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पार्टी से नाराज, कहा- हम भाइयों में फूट डालने की हो रही है कोशिश

Sun, 10 Jun 2018 04:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 10 Jun 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
Tej Pratap Yadav angry at RJD, said, someone is trying to create division between tejashwi and me
तेज प्रताप का चरण स्पर्श करते तेजस्वी - फोटो : tej pratap twiiter handle
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी के हालात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इससे पहले तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा है कि वे 'अर्जुन' को हस्तिनापुर की गद्दी सौंपकर खुद द्वारका जाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


तेजप्रताप ने ट्वीटर पर लिखा, "मेरा सोचना है कि मैं अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाऊं और खुद द्वारका चला जाऊं। अब कुछेक "चुग्लों" को कष्ट है कि कहीं मैं किंग मेकर न कहलाऊं। राधे राधे।" 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में तेजप्रताप ने पार्टी में अनुशासनहीनता का मामला उठाया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बढ़ गई है और उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

तेजप्रताप ने पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों भाईयों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि तेजस्वी यादव उनके जिगर का टुकड़ा हैं और माता-पिता का आशीर्वाद दोनों के साथ है। 

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव के इस ट्वीट का राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हो रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वो राजनीति में अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि इस मुद्दे पर राजद की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। लालू यादव के परिवार के किसी सदस्य की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 


तेज प्रताप ने अपने ट्वीट में तेजस्वी यादव को मगध की बजाय हस्तिनापुर की गद्दी दिलवाने की बात कही है ऐसे में उनका इशारा 2019 में होने वाले आम चुनाव और दिल्ली की गद्दी की तरफ हो सकता है। 

तेज प्रताप यादव इससे पहले भी कई बार अपने अलग-अलग रूपों की वजह से चर्चा में रहे हैं। वह सार्वजनिक मंच पर भी खुद को कृष्ण के रूप में पेश कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही तेजप्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय संग शादी के बंधन में बंधे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed