{"_id":"5d49b4008ebc3e6d1a13f1ff","slug":"tej-pratap-is-a-drug-addict-says-wife-aishwarya-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ऐश्वर्या का तेजप्रताप पर संगीन आरोप, बताया ड्रग एडिक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ऐश्वर्या का तेजप्रताप पर संगीन आरोप, बताया ड्रग एडिक्ट
Tue, 06 Aug 2019 10:41 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव को उनती पत्नी ऐश्वर्या ने ड्रग एडिक्ट बताया बताया है। ऐश्वर्या ने तलाक के मामले में अदालत में अपना जवाब दाखिल किया है। साथ में ऐश्वर्या ने तेजप्रताप पर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
ऐश्वर्या ने धारा 26 घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन दाखिल कर परिवार अदालत से सुरक्षा की मांग की है। ऐश्वर्या ने अपनी शिकायत में कहा कि शादी के बाद ही उन्हें पता चल गया था कि तेज ड्रग एडिक्ट हैं। वह ड्रग्स लेते हैं। इसके बाद खुद के भगवान शिव का अवतार होने का दावा करते हैं।
विज्ञापन
मीडिया जगत की खबरों के मुताबिक ऐश्वर्य ने कहा है कि एक बार ड्रग्स लेने के बाद तेज ने घाघरा- चोली पहनी और देवी राधा की तरह रूप धरा। तेज कहते हैं- राधा ही कृष्ण है और कृष्ण ही राधा। ऐसा करने से रोकने पर तेज कहते हैं, गांजा तो भोले बाबा का प्रसाद है, उसको कैसे मना करें।
विज्ञापन
ऐश्वर्या ने कहा- उन्होंने इस बारे में ससुराल वालों को भी बताया, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। तेज के व्यवहार के बारे में सास और ननद से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि तेज अब ऐसा व्यवहार नहीं करेंगे।