{"_id":"595bcb054f1c1b494a8b45c2","slug":"tej-pratap-got-13-acres-as-gift-when-he-was-3-says-sushil-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू के बेटे से इतना प्यार कि उपहार में दे दी 13 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू के बेटे से इतना प्यार कि उपहार में दे दी 13 एकड़ जमीन
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को बिहार का सबसे बड़ा जमींदार कहने वाले भाजपा नेता सुशील मोदी ने एक और ऐसी जमीन तलाशी है जो लालू परिवार को उपहार स्वरूप मिली है।
विज्ञापन
लालू की बेनामी संपत्ति को लेकर एक के बाद एक खुलासे करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार को कहा कि लालू ने मंत्री पद के बदले दबंग विधायक बृज बिहारी सिंह से जमीन ली थी। मुजफ्फरपुर के किशनपुर मरवन स्थित 2 प्लॉट बृज बिहारी सिंह की पत्नी रमा देवी ने लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को गिफ्ट किया था।
विज्ञापन
जिस समय जमीन गिफ्ट की गई उस समय तेज प्रताप की उम्र 3 साल 8 माह थी। उन्होंने कहा कि गिफ्ट के पेपर में लिखा है कि तेज प्रताप रमा देवी का प्यारा है, जिन्हें रमा देवी बहुत प्यार और मोहब्बत करती है।
विज्ञापन
नाबालिग तेज भी रमा की खूब सेवा करते हैं। इसी सेवा से खुश होकर रमा ने 13 एकड़ 12 डिसमिल जमीन तेज को गिफ्ट किया है। इस जमीन के बगल से जाने वाली सड़क का नाम लालू रोड है।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद नेताओं की मजबूरी का लाभ उठाते रहे और हर काम की एक ही कीमत ‘काम के बदले जमीन’ की नीति का सहारा लेकर एक हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक बन बैठे। उल्लेखनीय है कि बृजबिहारी प्रसाद लालू-राबड़ी सरकार में साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री थे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल के दौरान लोगों को नौकरी, ठेका, विधायक, सांसद, मंत्री या अन्य मदद के बदले जमीन लिखवा लेना या जमीन गिफ्ट करवा लेने का अंतहीन सिलसिला है। रघुनाथ झा, कांति सिंह ने भी मंत्री बनने के लिए अपनी करोड़ों की संपत्ति दान कर दी। ललन चौधरी व हृदयानंद चौधरी जैसे को रेलवे में नौकरी देने से पहले लालू परिवार ने जमीन लिखवा ली।
इसी कड़ी में बृजबिहारी प्रसाद की पत्नी रमा देवी ने भी 1992 में 23 मार्च को 13 एकड़ 12 डिसमिल जमीन तेज प्रताप यादव को दान में दी थी। मुजफ्फरपुर जिले के मौजा-किशुनपुर, मधुबन, थाना- कुढनी में एक प्लॉट में 9 एकड़ 24 डिसमिल तथा दूसरे प्लॉट में 3 एकड़ 88 डिसमिल कुल 13 एकड़ 12 डिसमिल जमीन दान में दी गई थी।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर 3 साल 8 माह की उम्र में तेज प्रताप ने क्या खिदमत की, जिससे खुश होकर यह जमीन दान कर दी गई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर सारे राजनेता लालू परिवार को ही क्यों जमीन का चढ़ावा देते रहे।