फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Teenager returning home after watching orchestra in Motihari gang-raped, three teenagers from village accused

Bihar: मोतिहारी में ऑर्केस्ट्रा देखकर घर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, गांव के ही तीन किशोरों पर आरोप

Sun, 07 May 2023 09:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 May 2023 09:23 PM IST
सार

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Teenager returning home after watching orchestra in Motihari gang-raped, three teenagers from village accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में ऑर्केस्ट्रा देखकर घर लौट रही एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घृणित घटना को पीड़िता के गांव के ही तीन किशोरों ने मिलकर अंजाम दिया है। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में तीनों किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात को घटी।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा आया था, किशोरी भी उसे देखने गई थी। वहां से जब वह लौट रही थी उसी बीच गांव के एक किशोर ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। इस दौरान किशोर के दो और दोस्त आ पहुंचे। फिर तीनों ने मिलकर बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों आरोपी किशोरी को वहीं छोड़ कर चले गए। फिर पीड़िता ने वहां से घर जा कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर संग्रामपुर थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने पीड़िता को महिला थाना भेज कर प्राथमिकी दर्ज की। फिर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teenager returning home from orchestra gang raped
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed