फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Teachers of Bihar will get benefit of March closing, see how much amount has been released for teachers

Bihar में March है : वित्तीय वर्ष खत्म होते समय राज्य के शिक्षकों के लिए खजाना खुला, 3.42 अरब की राहत

Mon, 27 Mar 2023 09:56 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 27 Mar 2023 09:56 PM IST
सार

Good News for School-College teacher : वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों से शिक्षकों को उम्मीद तो थी, लेकिन भरोसा नहीं। मगर, 27 मार्च की शाम राहत की खबर लेकर आई। सरकार ने खजाने से राहत की भारी राशि जारी की है।

विज्ञापन
Teachers of Bihar will get benefit of March closing, see how much amount has been released for teachers
नीतीश कुमार सरकार ने शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के लिए जारी की राशि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों से बिहार में शिक्षकों को उम्मीद तो थी, लेकिन भरोसा नहीं। मगर, 27 मार्च की शाम राहत की खबर लेकर आई। सरकार ने खजाने से राहत की भारी राशि जारी की है। वित्तीय वर्ष के अंतिम हफ्ते में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए यह राशि जारी करते हुए शिक्षा विभाग ने उम्मीद भी जताई है कि इससे शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों को वेतन मिलेगा और इसका फायदा स्कूल-कॉलेज के माहौल को मिलेगा। 

विज्ञापन


किसके लिए क्या आया है आदेश
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के बाद मापदंड पूरा करने वाले स्थापना अनुमति तथा प्रस्वीकृति प्राप्त अनुदानित माध्यमिक विद्यालय तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय (इंटर कॉलेज) के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को सहायक अनुदान के मद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत तत्काल प्रभाव से 3 अरब 42 करोड़ रुपये राशि की विमुक्ति एवं व्यय की स्वीकृति दी जा रही है। वित्तीय वर्ष के अंतिम हफ्ते में शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में इसका फायदा भी बताया गया है। लिखा गया है कि इस राशि के जारी होने के बाद अब इन स्कूल-कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो सकेगा। इससे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनेगा।
विज्ञापन


AG को बताया- स्वीकृत थी, मगर पैसे पड़े रह गए
तीन अरब 42 करोड़ रुपये राशि की विमुक्ति एवं व्यय की स्वीकृति देने के साथ ही शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग के मार्फत महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), बिहार को इस राशि का हिसाब भी भेजा है। इसमें लिखा गया है- "वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के बाद मापदंड पूरा करने वाले स्थापना अनुमति तथा प्रस्वीकृति प्राप्त अनुदानित माध्यमिक विद्यालय तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय (इंटर कॉलेज) के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को सहायक अनुदान के मद में वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत स्वीकृत राशि 8.42 अरब रुपये के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में तत्काल माध्यमिक विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2014-15 एवं 2015-16 हेतु 1.06 अरब और उच्च माध्यमिक विद्यालय (इंटर कॉलेज) के शैक्षणिक सत्र 2013-14 एवं 2014-16 के बकाये सहायक अनुदान की राशि 2.35 अरब मिलाकर 3.42 अरब रुपये राशि की विमुक्ति एवं व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 30 फरवरी 2022 को कुल 3.87 अरब रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी, लेकिन कोषागार से निकासी नहीं की जा सकी थी। अब नए आदेश से जारी राशि से विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों को बैंक खाते के जरिए भुगतान किया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed