{"_id":"67bf25a4f6450b70b4035937","slug":"teacher-news-education-department-suspended-abusive-teacher-viral-video-jahanabad-bihar-news-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बुरे बोल वाली शिक्षिका पर हुई कार्रवाई; विभाग ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बुरे बोल वाली शिक्षिका पर हुई कार्रवाई; विभाग ने किया सस्पेंड
Wed, 26 Feb 2025 08:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 26 Feb 2025 08:01 PM IST
सार
Viral Video : शिक्षिका के वायरल वीडियो ने विभाग को कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया। वह इसलिए क्यों कि केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका होने के बाद भी वह महिला बिहार की बुराई सोशल मीडिया पर कर रही थी। उसकी बातें शिक्षा विभाग की भी किरकिरी करा रही थी।
विज्ञापन
निलंबित शिक्षिका शिक्षिका दीपाली।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जहानाबाद समेत पूरे बिहार को सोशल मीडिया पर गाली देने वाली गालीबाज शिक्षिका को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर बीते मंगलवार से वायरल हो रहे वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। आज शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया। जहानाबाद में केंद्रीय विद्यालय की एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
बिहार के बारे में कर रही थी बुराई
शिक्षिका दीपाली की पोस्टिंग जहांनाबाद के केंद्रीय विद्यालय में हुई थी। जहानाबाद में मिले पोस्टिंग और यहां के माहौल से शिक्षिका इतनी नाराज हुई कि पूरे बिहार और बिहार में रह रहे लोगों और उनके तौर तरीकों पर व्यंग्य करने लगी। इतना ही नहीं शिक्षिका की नाराजगी इतनी ज्यादा थी कि पूरे वीडियो में बिहार को कोसते और यहां के लोगों को गालियां देती नजर आ रही थी। वीडियो वायरल होते ही हर तरफ उस शिक्षिका का विरोध होने लगा। साथ ही शिक्षा विभाग की भी खूब किरकिरी होने लगी। अब यह सारी बातें सोशल मीडिया पर हो रही थी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में शिक्षिका ने क्या कहा था
दिल्ली की रहने वाली दीपाली शाह केंद्रीय विद्यालय के प्राइमरी सेक्शन में अंग्रेजी पढ़ाती हैं। सोशल मीडिया पर शिक्षिका ने वीडियो जारी किया, जिसमें वह अपनी पोस्टिंग नाखुश दिख रही थी। वीडियो में वह कह रही थी कि "हमारी पोस्टिंग जहानाबाद जैसे जिले में क्यों की गई? हमें लद्दाख भेज देते, गोवा भेज देते, साउथ में भेज देते या किसी दूसरे प्रदेश में भेज देते। यहां क्यों भेजा गया?" यह उनकी नाराजगी को दर्शाता है कि वह अपनी पोस्टिंग से संतुष्ट नहीं है और इसका गुस्सा वह बिहार के लोगों पर उतारती नजर आ रही थी। अब विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की भी खूब हुई किरकिरी
सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स आने शुरू हो गए। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग को भी हुई। अब स्थिति यह हो गई कि इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी कन्नी काटने लगे। इस तरह शिक्षा विभाग और प्रशासन व्यवस्था के प्रति लोगों की विभिन्न तरह के प्रतिक्रिया से मजबूर होकर आज शिक्षिका दीपाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यह निलंबन की कार्रवाई केंद्रीय विद्यालय संगठन भारत सरकार के कार्यवाहक उपायुक्त मनीष कुमार प्रभात ने की है।