{"_id":"645119d286ade07d9d00f358","slug":"teacher-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-siwan-was-due-to-losing-money-in-gambling-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में शिक्षक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, जुए में पैसा हारने की वजह से था परेशान, सुसाइड नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में शिक्षक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, जुए में पैसा हारने की वजह से था परेशान, सुसाइड नोट बरामद
Tue, 02 May 2023 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 02 May 2023 07:40 PM IST
सार
सराय ओपी थाना के प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया गया है। शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसी के नाम का जिक्र नहीं है। कर्ज के बोझ के तले दबे होने के कारण आत्महत्या करने की बात बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सराय ओपी थाना, सीवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान में मंगलवार को एक शिक्षक ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह जुए में पैसे हारने से बढ़े कर्ज को लेकर परेशान था। घटनास्थल के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। यह घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास की है। पुलिस मामले की मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिहौता बंगरा निवासी चंद्रकांत पांडे के बेटे शुभम पांडे के रूप में हुई है। शुभम ने मंगलवार को सराय ओपी थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से शव को सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां आगे की प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुभम पांडे बड़हरिया थाना क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक था। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें शुभम ने लिखा है कि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मैं लॉटरी गेम खेलता हूं, जिसमें मैंने 85 हजार रुपये तक का कर्ज ले लिया है और काफी हार चुका हूं। इसकी वजह से मैं सुसाइड करने जा रहा हूं।
विज्ञापन
सराय ओपी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया गया है। शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसी के नाम का जिक्र नहीं है। कर्ज के बोझ के तले दबे होने के कारण आत्महत्या करने की बात बताई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में पूरा खुलासा किया जाएगा।