फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   SUV washed away in Gandak river due to heavy rain villagers saved the drivers life with the help of rope

वायरल वीडियो: भारी बारिश के चलते गंडक में बह गई एसयूवी, रस्सी की मदद से गांव वालों ने बचाई ड्राइवर की जान 

Thu, 17 Jun 2021 02:04 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 17 Jun 2021 02:04 PM IST
सार

बिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गंडक नदी में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद भी अपनी एसयूवी से नदी पार करने लगा। ऐसे में जब उसकी कार डूबने लगी तो उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद लोगों ने रस्सी की मदद से शख्स की जान बचा ली।  

विज्ञापन
SUV washed away in Gandak river due to heavy rain villagers saved the drivers life with the help of rope
बिहार में गंडक नदी में फंसी एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगभग हर साल की तरह इस साल भी बिहार के कई जिलों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बिहार के पश्चिमी चंपारण सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद राज्य में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिंद्रा बोलेरो गाड़ी का एक ड्राइवर अपनी जान बचाने के लिए लोगों से मदद मांग रहा है क्योंकि उसकी एसयूवी गंडक नदी में पानी का बहाव तेज होने की वजह से बही जा रही है।

विज्ञापन


क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?
आपको बता दें कि भारी बारिश के चलते पड़ोसी देश नेपाल में नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। स्थानीय खबरों के अनुसार नदी में जलस्तर अधिक होने पर ग्रामीणों ने ड्राइवर को नदी पार करने से रोका था, लेकिन उसने ग्रामीणों की बात नहीं सुनी और गाड़ी को नदी पार कराने लगा। वीडियो के अनुसार जब ड्राइवर एसयूवी को पानी का बहाव तेज होने के बावजूद भी नदी पार कराने लगा तभी पानी के तेज बहाव होने की वजह से गाड़ी बह जाती है। गाड़ी को बहते देख चालक मदद के लिए चिल्लाने लगता है, जिसके बाद स्थानीय लोग रस्सी की मदद से ड्राइवर को बाहर निकालते हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी चंपारण बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित
बिहार में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति तो देखी जा रही है, लेकिन फिलहाल बड़े पैमाने पर जानमाल का कोई नुकसान या लोगों का विस्थापन नहीं हुआ है। राज्य के उत्तर-पश्चिम में स्थित पश्चिम चंपारण जिला बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पश्चिमी चंपारण के मुख्यालय बेतिया शहर में कलेक्ट्रेट भवन और जिले में स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक शिविर जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब नेपाल में वर्षा होती है, बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाता
बारिश के चलते पैदा हुई इस स्थिति पर बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि उत्तरी बिहार के कई हिस्सों में पिछले 48 घंटे में 250 मिमी तक बारिश हुई है। हालांकि, इस समय ऐसी बारिश का होना अभूतपूर्व है। उन्होंने आगे कहा कि हमें राज्य में हो रही बारिश से ज्यादा नेपाल में हो रही भारी बारिश का डर है। जब नेपाल में भारी वर्षा होती है, बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाता है। हालांकि, बारिश को लेकर आई एक रिपोर्ट से राहत मिली है, जिसके अनुसार नेपाल में हो रही बारिश में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed