फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Suspicious death of newly married woman family alleges murder in laws absconding

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

Thu, 10 Jul 2025 06:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 06:18 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता रुखसार खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर के कमरे में मिला, जिसके बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
Suspicious death of newly married woman family alleges murder in laws absconding
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के स्पीकर चौक स्थित एक घर में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चंदवारा मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय रुखसार खातून के रूप में हुई है। वह फरवरी 2024 में विवाह बंधन में बंधी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई और पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजनों का आरोप है कि रुखसार के साथ उसके पति और ससुरालवालों ने मंगलवार शाम को मारपीट की और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि रुखसार के शरीर पर चोट के कई निशान हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। परिजनों ने बताया कि जब रुखसार से बात नहीं हो पाई तो उन्हें संदेह हुआ और जब वे ससुराल पहुंचे तो शव कमरे में पड़ा मिला। परिजनों का दावा है कि रुखसार के पति और अन्य ससुराल वाले मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पूछे जाने पर डीएसपी टाउन-1 सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस को एक महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बीच शव को ले जाने को लेकर भी विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed