फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Modi to file nomination today for Rajya Sabha by-poll

बिहारः राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुशील मोदी ने किया नामांकन, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Wed, 02 Dec 2020 04:24 PM IST
देव कश्यप एएनआई, पटना
एएनआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Dec 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Sushil Modi to file nomination today for Rajya Sabha by-poll
सुशील मोदी और नीतीश कुमार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बुधवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई है।  

विज्ञापन


नामांकन के समय उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,  बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल,जेडीयू नेता श्रवण कुमार सहित कई नेता मौजूद थे। नामांकन के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि हम यहां सुशील कुमार मोदी को बधाई देने आए हैं। ये चारों सदन के सदस्य रह चुके हैं।  
विज्ञापन


राज्यसभा सीट के लिए पहली बार उम्मीदवार बने हैं सुशील मोदी
बता दें कि भाजपा ने पहली बार राज्यसभा के लिए सुशील मोदी को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई है। 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद पासवान राज्यसभा के लिए बिहार से भेजे गए थे। मोदी-2 सरकार में पासवान को खाद्य आपूर्ति मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। ऐसे में चर्चा है कि सुशील मोदी भी केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में ही काम करने के इच्छुक हैं सुशील मोदी
हालांकि सुशील मोदी की इच्छा अभी बिहार में काम करने की है। वह कई मंच से यह बात कह भी चुके हैं। उन्होंने गत दिनों पार्टी के पूर्व महामंत्री व दिवंगत एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए यह संकेत दिए थे। कहा था कि बिहार की एनडीए सरकार में उनकी आत्मा बसती है। बिहार में एनडीए सरकार पांच वर्षों तक काम करेगी। कोई ताकत एनडीए सरकार को हिला और डिगा नहीं सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed