सुशील मोदी ने लगाया लालू पर आरोप, कहा- जेल से रच रहे सरकार गिराने की साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर राज्य की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मोदी ने मंगलवार को कहा कि लालू प्रसाद जेल से ही एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री पद का लालच दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य में एनडीए की सरकार बनी है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 125 सीटें गई हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। सुशील मोदी का यह आरोप राज्य की राजनीति में नया बवंडर शुरू कर सकता है।
सुशील कुमार मोदी ने यह आरोप मंगलवार को एक ट्वीट में लगाया। अपने इस ट्वीट में सुशील कुमार मोदी ने एक फोन नंबर भी लिखा है। जिसके लिए उन्होंने कहा, 'जब मैंने यह नंबर मिलाया तो सीधे लालू ने फोन उठाया। मैंने उनसे कहा कि इस तरह की गंदी हरकतें जेल से मत करिए, आप सफल नहीं हो पाएंगे।'
Lalu Yadav making telephone call (8051216302) from Ranchi to NDA MLAs & promising ministerial berths. When I telephoned, Lalu directly picked up.I said don’t do these dirty tricks from jail, you will not succeed. @News18Bihar @ABPNews @ANI @ZeeBiharNews
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 24, 2020