फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sushil modi made serious allegations against nitish govt and minister ramanand yadav lalu prasad yadav rjd

Bihar: सुशील मोदी ने नीतीश के एक और मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- लालू-बालू का रिश्ता बड़ा पुराना

Thu, 08 Sep 2022 04:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 08 Sep 2022 04:46 PM IST
सार

सुशील मोदी ने खनन माफियाओं का राजद से संबंध होने का दावा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि खनन विभाग का जिम्मा राजद के विधायक रामानंद यादव को दिया गया है, जिन पर आर्म्स एक्ट, रंगदारी, चोरी की संपत्ति को रखने जैसे गंभीर आरोप हैं। 

विज्ञापन
sushil modi made serious allegations against nitish govt and minister ramanand yadav lalu prasad yadav rjd
सुशील मोदी और लालू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद से ही भाजपा नेता सुशील मोदी नीतीश सरकार के साथ ही राजद के खिलाफ हमलावर हैं। हाल ही में उन्होंने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर सवाल खड़े किए थे। वहीं, अब उन्होंने राजद  एक मंत्री पर निशाना साधा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को पटना में भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार सरकार में खनन मंत्री रामानंद यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने रामानंद यादव को बर्खास्त कर किसी अन्य दल के विधायक को ये मंत्रालय दिए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर भी तंज कसा। राज्यसभा सांसद ने कहा कि उन्होंने दूध की रखवाली करने की जिम्मेदारी बिल्ली को दे दी है। उन्होंने कहा कि सीएम अपने शासन में साफगोई की बात करते हैं अब वह इन आरोपों पर जवाब दें।

विज्ञापन


लालू यादव पर लगाए ये आरोप
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा नेता सुशील मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बालू और लालू का रिश्ता बहुत पुराना है। लंबे समय से लालू प्रसाद यादव के संबंध खनन माफियाओं से रहे हैं। उन्होने कहा कि बालू माफिया सुभाष यादव और पूर्व विधायक अरुण यादव लंबे समय से लालू परिवार के करीब हैं। एक पार्टी विशेष की तिजोरी को खनन माफियाओं से मिलने वाली रकम से भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालू का अवैध व्यापार करने वाले ज्यादातर लोग राजद के लोग हैं। बालू माफियाओं का रिश्ता लालू परिवार से इस कदर गहरा है कि इन लोगों ने एक ही दिन में राबड़ी देवी के 8 फ्लैट खरीदे थे ताकि काले धन को सफेद किया जा सके और लालू परिवार को आयकर से बचाया जा सके। नई सरकार बनने के बाद बालू माफियाओं की इतनी हिम्मत बढ़ गई है कि खनन विभाग के दफ्तर में घुसकर वहाँ उपस्थित कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हैं। 
विज्ञापन


रामानंद यादव को बर्खास्त करने की मांग
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने खनन मंत्री रामानंद यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले जैसे- रंगदारी वसूलने, अवैध हथियार रखने, चोरी का सामना रखने, पुलिस को धमकाने आदि लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि रामानंद यादव बिना एमएससी किए प्रोफेसर बन गए एवं पीएचडी भी कर लिया। एक कहावत को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि खनन विभाग राजद के रामानंद यादव को देना 'दूध की रखवाली बिल्ली को देने के समान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बिहार बाढ़ में डूब रहा है और नीतीश कुमार सियासी टूर पर घूम रहे हैं। गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप भागलपुर शहर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और यह विश्वविद्यालय और कॉलेजों में भी प्रवेश कर गया। नीतीश कुमार को बिहार की जनता की कोई परवाह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed